सलमान खान पर खबर: अब अपने पास हथियार रखा करेंगे Bollywood के 'मिस्टर दबंग', मुंबई पुलिस ने दी कुछ ऐसी जानकारी

सलमान खान पर खबर: अब अपने पास हथियार रखा करेंगे Bollywood के 'मिस्टर दबंग', मुंबई पुलिस ने दी कुछ ऐसी जानकारी

Salman Khan with Weapons

Salman Khan with Weapons

Salman Khan with Weapons : बॉलीवुड के 'मिस्टर दबंग' कह जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) को अब अपनी जान पर खतरा महसूस हो रहा है और इसीलिए वह अब अपने पास हथियार (Weapons) रखा करेंगे। उन्होंने इसके लिए बाकायदा कानूनी परमिशन भी ले ली है।

दरअसल, जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद सलमान खान ने हाल ही में अपनी सुरक्षा के खातिर शस्त्र लाइसेंस (Arms License) के लिए आवेदन किया था। जहां तमाम वेरीफिकेशन के बाद अब सलमान खान को शस्त्र लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

ध्यान रहे कि, बीते दिनों सलमान खान मुंबई के पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से बाहर निकलते भी नजर आये थे। बताया जाता है कि, शस्त्र लाइसेंस के वेरीफिकेशन के लिए ही सलमान खान पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे हुए थे।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद सलमान को मिल चुकी धमकी...

बतादें कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भी जान से मारे जाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी लॉरेंस विश्नोई के गैंग के लोगों ने दी थी। बतादें कि, सलमान खान के पिता सलीम खान जब सुबह वॉक करने निकले थे तो इस दौरान उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें लिखा था सलमान खान और सलीम खान दोनों की सिद्धू मूसेवाला की जैसी हालत की जायेगी।

वही, पत्र मिलने के बाद सलमान के पिता सलीम खान ने फ़ौरन पुलिस ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। इधर, ऐसी शिकायत मिलने पर मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया था। मुंबई पुलिस फ़ौरन सलमान के घर पहुंची थी और उनकी और उनके पिता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

इसके साथ ही इस मामले में जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी भी कीं। जिसमें यह पता लगा कि सलमान खान को धमकी लॉरेंस विश्नोई के गैंग के लोगों ने ही दी थी। गैंग के लोग राजस्थान से मुंबई आये थे। ध्यान रहे कि , गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई खुद सरेआम कैमरे और पुलिस के सामने सलमान खान को जान से मारने की बात कह चुका है।