'तुम्हारा भी मूसेवाला जैसा हाल करेंगे...', सलमान खान को लेकर मुंबई पुलिस में हड़कंप, क्राइम ब्रांच की टीम घर पर

'तुम्हारा भी मूसेवाला जैसा हाल करेंगे...', सलमान खान को लेकर मुंबई पुलिस में हड़कंप, क्राइम ब्रांच की टीम घर पर

Salman Khan received a threat letter

Salman Khan received a threat letter

Salman Khan received a threat letter : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया है| मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम सलमान खान के घर पहुंची हुई है| वहीं, सलमान खान के साथ-साथ उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बड़े स्तर पर बढ़ा दी गई है| सलमान और उनके पिता सलीम खान को लेकर मुंबई पुलिस बेहद मुस्तैदी दिखा रही है|

बताते हैं कि, सलमान खान के पिता सलीम खान जब बीते रविवार सुबह जॉगिंग पर निकले हुए थे तभी उन्हें एक लेटर मिला| जिसमें उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई| जिसके बाद सलीम खान ने इस धमकी भरे लेटर को लेकर मुंबई पुलिस में जानकारी दी| वहीं, इस तरह की शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी तत्काल अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी| धमकी भरा लेटर पुलिस के पास है|

'तुम्हारा भी मूसेवाला जैसा हाल करेंगे...',

खबर है कि जो धमकी भरा लेटर सलमान खान के पिता सलीम खान को मिला है उसमें यह लिखा गया है कि उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा किया जाएगा| फिलहाल, एक नजर से इसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा जा रहा है| माना जा रहा है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों द्वारा दी हुई हो सकती है|

ऐसा इसलिए क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सलमान खान को पहले भी धमकी मिल चुकी है| यहां तक कि एक बार खुद लॉरेंस बिश्नोई ने सरेआम कैमरे के सामने कहा था कि अभी हमने कुछ नहीं किया है लेकिन हम जब करेंगे तब सबको पता चल जायेगा| हम सलमान खान को मारेंगे| इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में है|