Russia Ukraine War Indian Student Died
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

Russia Ukraine War: एक और भारतीय छात्र की मौत, पंजाब का रहने वाला था

Russia Ukraine War Indian Student Died

Russia Ukraine War Indian Student Died

Russia Ukraine News : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज सातवां दिन है और इस बीच भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है| बताया जाता है कि, यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है|

कहा जा रहा है कि भारतीय छात्र पंजाब का रहने वाला था| इसके अलावा अभी यह पता नहीं चल सका है कि छात्र की मौत कैसे हुई है पर बताया यह जा रहा है कि छात्र की जान हमले में नहीं गई है| छात्र का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वह कुछ समय से अस्पताल में भर्ती था| जहां उसकी मौत हो गई|

गौरतलब है कि यूक्रेन में रूसी हमले में बीते दिन मेडिकल के एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी| मारे गए भारतीय छात्र का नाम नवीन था और वह कर्नाटक का रहने वाला था|

यूक्रेन के हालात बहुत ज्यादा खराब

जंग का सातवां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज सातवां दिन है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों  का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बड़ा दावा कर रहे हैं| राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जानकारी दी है कि 6 दिनों में यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस के 6000 सैनिकों को मार गिराया गया है|

अमेरिका ने पुतिन को बताया तानाशाह....

इधर, अमेरिका फिलहाल रूस के सामने जंग में नहीं उतर रहा है लेकिन अमेरिका ने रूस को आर्थिक मार मारनी जरुर शरू कर दी है| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर विरोधी बयानबाजी करने के साथ रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं| इधर, बुधवार को तो ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में जो बाइडेन ने पुतिन को तानाशाह भी बता डाला|

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, पुतिन ने बेहद ही गलत कदम उठाया है लेकिन यूक्रेन ने हिम्मत दिखाई है और यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं।अमेरिका यूक्रेन के साथ है| अमेरिका की सेना फिलहाल रूस पर सीधा हमला नहीं करेगी। मगर हमकई ऐसे कदम लगातार उठा रहे हैं जिससे रूस को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा| वह कमजोर होगा| बाइडेन ने कहा कि पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी| पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक एक उच्च कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडेन ने आगे कहा कि पुतिन बल पूर्वक कुछ भी कर लें लेकिन वह कभी भी यूक्रेनी लोगों के दिलों और आत्माओं को हासिल नहीं करे सकेंगे|

यह पढ़ें - जंग के बीच बड़ी खबर: भारत का साथ देने आया रूस, किया ये बड़ा ऐलान