चलती SUV से महिलाओं को अश्लील इशारे; सड़क पर खुलेआम इतनी हिम्मत कैसे? वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

Noida SUV Young Man Obscene Behavior With Women Video Viral

Noida SUV Young Man Obscene Behavior With Women Video Viral

Noida Video Viral: आज के इस दौर में कुछ लोगों की मानसिकता इस कदर गिर चुकी है कि वे महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करने से बाज नहीं आ रहे। और इनकी हिम्मत देखिए की सड़क पर खुलेआम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उन्हें अश्लील इशारे कर रहे हैं। जिससे महिलाएं खुद को असहज और अपनी आबरू को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के नामी शहर नोएडा से एक शर्मनाक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें चलती SUV से एक युवक आसपास जाती महिलाओं को अश्लील इशारे करता नजर आ रहा है।

बेशर्म इश्क कहां देखा दुनिया वालों ने... सड़क पर दौड़ रही बाइक और कपल कर रहा जानलेवा रोमांस, युवक की गोद में बैठी है लड़की

बताया जाता है कि यह वीडियो नोएडा के पर्थला पुल का है। जहां रात के समय में लाल रंग की SUV में सवार यह युवक कार से महिलाओं पीछा करते हुए उन्हें अश्लील इशारे कर रहा था। इसी दौरान अपने परिवार संग जा रहे एक कार चालक ने इस बेहूदे व्यक्ति का वीडियो बना लिया। क्योंकि इसने उसके परिवार की महिलाओं को भी अश्लील इशारे किए। युवक ने उस समय नशा भी कर रखा थ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसके बाद युवक को अश्लील इशारे करना भारी पड़ गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और वीडियो में दिख रही कार को भी जब्त कर लिया गया है।

फ्लाइट में न्यूड होकर घूमी महिला; सरेआम सारे कपड़े उतारे, टेक ऑफ के बाद पायलट को वापस मोड़ना पड़ा प्लेन, हाईवोल्टेज ड्रामे का VIDEO

 

ट्रेन में हूं... टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा, सीट पर रोककर बैठा हूं; शख्स ने रेलवे को ट्वीट किया तो उधर से आया कुछ ऐसा मैसेज, जरा पढ़ें