Roger Binny New BCCI President: रोजर बिन्नी बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, जानिए कौन हैं?

BCCI में नए अध्यक्ष की नियुक्ति, सौरव गांगुली हटे तो अब कौन बना? देखें

Roger Binny New BCCI President

Roger Binny New BCCI President

Roger Binny New BCCI President : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है| भारत के पूर्व क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नामी सदस्य (हीरो) रहे 67 वर्षीय रोजर बिन्नी को सर्वसम्मति से BCCI का नया अध्यक्ष चुना गया है| रोजर बिन्नी अब सौरव गांगुली की जगह लेंगे और इस पद पर कार्यभार को आगे बढ़ाएंगे| रोजर बिन्नी BCCI के 36वें अध्यक्ष होंगे| उनके अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना पहले ही जताई जा रही थी|

ऑलराउंडर रहे रोजर बिन्नी

रोजर बिन्नी के बारे में अगर बात करें तो वह भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर रहे हैं| वह जब भारतीय क्रिकेट टीम का सक्रिय हिस्सा थे तो बैटिंग और बॉलिंग दोनों कमाल की करते थे| बॉलिंग में तो रोजर बिन्नी ने काफी ज्यादा नाम कमा रखा था| इसीलिए जब-जब 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का नाम लिया जाता है तो इसमें रोजर बिन्नी को कोई नहीं भूल सकता| रोजर बिन्नी ने अकेले इस वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 18 विकेट लिए थे| इसके अलावा दूसरी बार 1985 में रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 17 विकेट झटके थे|

भारत के लिए कितने टेस्ट और वनडे खेले?

रोजर बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 47 विकेट लेने के साथ ही 830 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 77 विकेट लेने के साथ 629 रन बनाए| इसके साथ ही आपको बतादें कि, रोजर बिन्नी एंग्लो-इंडियन हैं। रोजर बिन्नी का परिवार मूल रूप से स्‍कॉटलैंड का रहने वाला है| लेकिन रोजर बिन्नी का जन्म भारत में ही हुआ और वो यहीं पले-बढ़े। रोजर बिन्नी का पूरा नाम रोजर माइकल हम्फ्री बिन्नी (Roger Michael Humphrey Binny) है। रोजर बिन्नी का बेटा स्टुअर्ट बिन्नी भी उनकी तरह एक क्रिकेटर है|

सौरव गांगुली ने क्या कहा?

वहीं, निवर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रोजर बिन्नी को BCCI अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है| सौरव गांगुली ने कहा- मैं रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देता हूं। वे अब इसे आगे बढ़ाएंगे| बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है| बतादें कि, सौरव गांगुली ने अक्टूबर 2019 को BCCI के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था| गांगुली इस पद पर तीन साल रहे| यहां अध्यक्ष बनने से पहले सौरव गांगुली बंगाल में क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे|