झारखंड टी-20 लीग ऑक्शन में रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे खिलाड़ी, ईशान किशन को मिली अपेक्षाकृत कम बोली
Robin Minz Becomes Most Expensive Player at Jharkhand T20
जमशेदपुर। Robin Minz Becomes Most Expensive Player at Jharkhand T20, झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग की नीलामी जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुई। 50 लाख के पर्स के साथ उतरी छह फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा की।
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये की रिकार्ड कीमत के साथ सबसे महंगे बिके। इसके उलट, अंतरराष्ट्रीय स्टार ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स ने महज 6.25 लाख रुपये में खरीद लिया।
इस बहुप्रतीक्षित नीलामी में रॉबिन के बाद विराट सिंह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें छोटा नागपुर रायल्स ने 13 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। आईपीएल का अनुभव रखने वाले कुमार कुशाग्र को इसी टीम ने चार लाख रुपये में खरीदा। वहीं, कई अनजान और युवा चेहरों की किस्मत भी चमकी, जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने दांव लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
नीलामी के दौरान टीमों के बीच जबर्दस्त रणनीतिक होड़ दिखी। नियम के अनुसार, सभी छह टीमों को 50 लाख रुपये के बजट में न्यूनतम 16 और अधिकतम 18 क्रिकेटर खरीदने थे। रांची टाइटंस, छोटानागपुर रायल्स और धनबाद डायमंड्स ने शानदार रणनीति दिखाते हुए अपने कोटे के पूरे 18 खिलाड़ियों को खरीदा।
वहीं, कोयलांचल सुपर किंग्स महंगी बोलियों के फेर में एक बड़ी रणनीतिक चूक कर बैठा। भारी रकम लुटाने के कारण उनके पर्स में अंत में मात्र 5 हजार रुपये ही बचे, जिससे वे अपना 18वां खिलाड़ी नहीं खरीद सके और 17 पर ही सिमट गए।
दूसरी ओर, रूपयों से भरा पर्स होने के बावजूद जमशेदपुर स्टीलर्स (3.80 लाख शेष) और संथाल स्ट्राइकर्स (11.05 लाख शेष) ने 18वां क्रिकेटर खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले शीर्ष छह खिलाड़ी
- रॉबिन मिंज - 15.25 लाख रुपये (कोयलांचल सुपर किंग्स)
- विराट सिंह - 13.00 लाख रुपये (छोटा नागपुर रॉयल्स)
- मो. कौनैन कुरैशी - 12.50 लाख रुपये (जमशेदपुर स्टीलर्स)
- सुशांत मिश्रा - 11.00 लाख रुपये (धनबाद डायमंड्स)
- शिखर मोहन - 11.00 लाख रुपये (रांची टाइटंस)
- पंकज कुमार - 10.75 लाख रुपये (धनबाद डायमंड्स)
सबसे कम कीमत (25 हजार रुपये) में बिकने वाले खिलाड़ी
- संजीव चतुर्वेदी - 25 हजार रुपये (कोयलांचल सुपर किंग्स)
- प्रांजल कुमार - 25 हजार रुपये (जमशेदपुर स्टीलर्स)
- सिद्धार्थ सिन्हा - 25 हजार रुपये (धनबाद डायमंड्स)
- युवराज कुमार - 25 हजार रुपये (रांची टाइटंस)
(नोट: इनके अलावा दर्जनों युवा खिलाड़ी 50 हजार रुपये की न्यूनतम बोली पर भी बिके हैं।)
सभी टीमों के खिलाड़ियों की पूरी सूची (रकम के साथ)
कोयलांचल सुपर किंग्स (खिलाड़ी: 17, शेष बजट: 5 हजार)
- रॉबिन मिंज: 15.25 लाख
- शुभ शर्मा: 7.00 लाख
- उत्कर्ष सिंह: 6.25 लाख
- हर्ष राज: 4.25 लाख
- अमित कुमार: 4.25 लाख
- शरणदीप सिंह: 4.00 लाख
- योगेश भास्कर: 3.50 लाख
- सत्यम सिंह: 95 हजार
- राहुल प्रसाद: 75 हजार
- सनी सचिन तिवारी: 50 हजार
- जुनैद अशरफ: 50 हजार
- अभिनव शरण: 50 हजार
- लक्ष्य: 50 हजार
- गुंजन यादव: 50 हजार
- आदित्य आर झा: 50 हजार
- सेंटू कुमार यादव: 50 हजार
- संजीव चतुर्वेदी: 25 हजार
छोटा नागपुर रायल्स (खिलाड़ी: 18, शेष बजट: 2.50 लाख)
- विराट सिंह: 13.00 लाख
- मो. नाजिम सिद्दीकी: 7.25 लाख
- विकास सिंह: 6.00 लाख
- कुमार कुशाग्र: 4.00 लाख
- सुप्रियो चक्रवर्ती: 3.25 लाख
- पंकज यादव: 2.20 लाख
- मोहित कुमार: 2.00 लाख
- दीपांशु रावत: 1.90 लाख
- सोनू कुमार सिंह: 1.40 लाख
- ऋत्विक पाठक: 1.00 लाख
- वरुण कुमार सिंह: 1.00 लाख
- दुर्गेश कुमार: 95 हजार
- चंदन मुखी: 80 हजार
- आर्यमान लाला: 75 हजार
- हिमांशु द्विवेदी: 50 हजार
- अविनाश कुमार: 50 हजार
- राहुल रजक: 50 हजार
- श्रेष्ठ सागर: 50 हजार
जमशेदपुर स्टीलर्स (खिलाड़ी: 17, शेष बजट: 3.80 लाख)
- मो. कौनैन कुरैशी: 12.50 लाख
- साहिल राज: 8.75 लाख
- कुमार देवव्रत: 6.00 लाख
- प्रतीक रंजन: 4.00 लाख
- अनुकूल राय: 4.00 लाख
- नितिन कुमार पांडेय: 2.80 लाख
- रवि शर्मा: 2.00 लाख
- हर्ष राणा: 1.90 लाख
- अनुराग सिंह सेंगर: 50 हजार
- मणिकांत मिश्रा: 50 हजार
- ऋतिक अनंत: 50 हजार
- अमन कुमार: 50 हजार
- सिद्धांत रघुवंशी: 50 हजार
- समीर शर्मा: 50 हजार
- कुमार करण: 50 हजार
- आदर्श गिरी: 50 हजार
- प्रांजल कुमार: 25 हजार
धनबाद डायमंड्स (खिलाड़ी: 18, शेष बजट: 75 हजार)
- सुशांत मिश्रा: 11.00 लाख
- पंकज कुमार: 10.75 लाख
- बाल कृष्णा: 7.25 लाख
- अतुल सिंह सुरवार: 3.75 लाख
- राम रोशन सरन: 3.25 लाख
- बिशेष दत्ता: 3.00 लाख
- विकास कुमार विशाल: 2.10 लाख
- मो. शमशाद: 1.90 लाख
- विवेकानंद तिवारी: 1.30 लाख
- आदित्य सिंह: 75 हजार
- आर्यमान सेन: 75 हजार
- तनिश चौबे: 70 हजार
- गौरव सिंह: 50 हजार
- अभिषेक यादव: 50 हजार
- हिमांशु रंजन कुमार: 50 हजार
- मीत जैन: 50 हजार
- प्रभात कुमार यादव: 50 हजार
- सिद्धार्थ सिन्हा: 25 हजार
रांची टाइटंस (खिलाड़ी: 18, शेष बजट: 1.25 लाख)
- शिखर मोहन: 11.00 लाख
- राजनदीप सिंह: 9.00 लाख
- श्रेष्ठा: 6.75 लाख
- जतिन पांडेय: 4.00 लाख
- सौरभ शेखर: 3.75 लाख
- आयुष भारद्वाज: 2.70 लाख
- प्रिंस मुर्मू: 2.40 लाख
- आर्यन हुड्डा: 2.10 लाख
- यश पी भगत: 1.80 लाख
- ईशान ओम: 90 हजार
- सचिन यादव: 80 हजार
- कुमार अंकित: 80 हजार
- युवराज सिंह: 50 हजार
- मुकेश कुमार: 50 हजार
- प्रेम कुमार चौरसिया: 50 हजार
- सत्य सेतु: 50 हजार
- ओम सिंह: 50 हजार
- युवराज कुमार: 25 हजार
संथाल स्ट्राइकर्स (खिलाड़ी: 17, शेष बजट: 11.05 लाख)
- ईशान किशन: 6.25 लाख
- सुमित कुमार: 6.00 लाख
- अरविंद कुमार: 6.00 लाख
- अनमोल राज: 5.00 लाख
- मनीषी: 3.75 लाख
- विवेक कुमार: 3.50 लाख
- रयान सपकोटा: 1.70 लाख
- रवि यादव: 1.10 लाख
- प्रत्यूष कुमार: 95 हजार
- विकास कुमार: 80 हजार
- कुमार सूरज: 75 हजार
- रौनक कुमार: 65 हजार
- संजीत शर्मा: 50 हजार
- शादाब हुसैन: 50 हजार
- विभोर पांडेय: 50 हजार
- रितेश पटेल: 50 हजार
- ओजस वर्धन: 50 हजार