Kickboxing में रिद्धिमा कौशिक का परचम, 55 व 60 किलोग्राम भारवर्ग में बनीं भारत की नंबर-1 खिलाड़ी
- By Gaurav --
- Friday, 30 Jan, 2026
Riddhima Kaushik's flag shines in kickboxing, becoming India's number one
देश और प्रदेश का नाम रोशन करते हुए रिद्धिमा कौशिक ने किक बॉक्सिंग में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रिद्धिमा ने किक लाइट 55 किलोग्राम और 60 किलोग्राम भारवर्ग दोनों में पहली रैंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। कुछ महीनों बाद जारी होने वाली टॉप-10 राष्ट्रीय रैंकिंग में भी उनका नाम शीर्ष पर दर्ज किया गया है।
रिद्धिमा कौशिक अलग-अलग भारवर्गों में प्रथम रैंक हासिल करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जो भारतीय किक बॉक्सिंग के लिए गर्व की बात है।
पोती की इस उपलब्धि पर दादा ओमप्रकाश भौंगरा और पिता सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि “आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।” उन्होंने बताया कि शुरू से ही उन्होंने अपनी दोनों बेटियों रिद्धिमा कौशिक और विधिका कौशिक को खेलों में आगे बढ़ने के लिए पूरा समर्थन दिया।
गौरतलब है कि रिद्धिमा कौशिक और विधिका कौशिक ने बीते 10 वर्षों में 50 से अधिक स्वर्ण पदक (Gold Medals) जीतकर क्षेत्र और देश का मान बढ़ाया है।
रिद्धिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हुए कहा कि दादा, पिता और माता ने हमेशा उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस उपलब्धि पर WAKO इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने भी खुशी व्यक्त की और रिद्धिमा कौशिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।