चंडीगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का पुनर्मिलन

Reunion of retired police officer from Chandigarh police
रिटायर्ड कांस्टेबल से लेकर डीएसपी तक इस कार्यक्रम में शिरकत की।
पुराने गीत गा कर यादें झांसा की।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Reunion of retired police officer from Chandigarh police: रविवार को सैक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में चंडीगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम एसोसिशन ऑफ रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर्स ऑफ चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से आयोजन किया।इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड कांस्टेबल से लेकर डीएसपी इस कार्यक्रम में शिरकत की। सभी रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने खुद पुराने गीत गा कर इस बेहद बढ़िया कार्यक्रम का आनंद उठाया। एसोसिशन ऑफ रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर्स ऑफ चंडीगढ़ पुलिस के प्रधान पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने बताया कि यह दूसरी बार इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यकम का मुख्य उद्देश्य सभी को इकठ्ठा करना है। कई साल रिटायर्ड हुए हो गए।हक्को की लड़ाई के लिए मच है। प्रधान चंदेल ने बताया कि रिटायर्ड पुलिस एसोसिशन की तरफ से 4 अगस्त को रेजिंग डे पर सैक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में बने धार्मिक स्थल में पाठ कराया जाएगा। उसके बाद अटूट लंगर होगा। फिर एसोसिशन 29 अगस्त को शहीदी दिवस के उपलक्ष पर सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में चंडीगढ़ पुलिस के शहीद हुए जवानों की याद में खून दान कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी रिटायर्ड पुलिस कर्मी सदस्यों को एक साथ लेकर चलेंगे। किसी भी दुख तकलीफ में खड़ा होगे। इस एसोसिएशन में 200 के करीब सदस्य है। प्रधान ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम साल में दो बार किया करेंगे।इस एसोसिएशन को काफी उपलब्धियों तक ले जाया जाएगा।।कार्यक्रम में सभी रिटायर्ड पुलिस कर्मी खुश नजर आए। पूरा आनंद लिया। एसोसिशन ऑफ रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर्स ऑफ चंडीगढ़ पुलिस के प्रधान पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, पूर्व डीएसपी सुभाष अबरोल,पूर्व डीएसपी विजय पाल सिंह, पूर्व डीएसपी अश्वनी कुमार,स्टेज की जिम्मेवारी संभाल रहे सीनियर उप प्रधान रंजीत सिंह दिल्लों,जनरल सेक्रेटरी राज कुमार वालिया और अन्य सभी सदस्य मौजूद थे।