Reliance Jio 5G Latest News: दिवाली पर लॉन्च होगा Jio 5G, मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दिवाली पर Jio करेगा बड़ा धमाका: मुकेश अंबानी ने किया ऐलान, अगर चलाते हैं स्मार्टफोन तो इस खबर से जरूर हो जाइए अपडेट

Reliance Jio 5G Latest News

Reliance Jio 5G Latest News

Reliance Jio 5G Latest News : आज अधिकतर स्मार्टफोन्स में जियो (Jio) की ही सिम इस्तेमाल की जा रही है| लोग इंटरनेट के लिए Jio 4G की स्पीड का आंनद ले रहे हैं लेकिन अब वह जियो-4G को भूल जाएं और सीधा जियो-5G पर आ जाएं| जी हां, दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज के CMD मुकेश अंबानी ने जियो-5G नेटवर्क लांच करने का ऐलान कर दिया है| जियो दिवाली पर 5G नेटवर्क के साथ बड़ा धमाका करेगा|

Reliance Jio 5G Latest News
Reliance Jio 5G Latest News

मुकेश अंबानी ने बताया कि, रिलायंस Jio ने दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट प्लान तैयार किया है। दिवाली 2022 तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के मेट्रो शहरों सहित कई प्रमुख शहरों में जियो-5G लॉन्च करेंगे। इसके अलावा दिसंबर 2023 तक, हम भारत के हर शहर, तालुका और तहसील में Jio 5G को पहुंचा चुके होंगे|

डेटा के मामले में हम भारत को चीन और अमेरिका से आगे करने में प्रतिबद्ध

इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio 5G सेवा सभी को, हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सामर्थ्य के साथ जोड़ेगी। हम चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं| मुकेश अंबानी ने बताया कि आज रिलायंस रिटेल एशिया के टॉप-10 रिटेलर्स में शामिल है|

दावा- जियो दुनिया का सबसे एडवांस 5जी नेटवर्क होगा

मुकेश अंबानी ने दावा किया कि Jio 5G दुनिया का सबसे एडवांस्ड 5जी नेटवर्क होगा। जियो 5 जी का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च किया जाएगा| Reliance Jio के अध्यक्ष और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने अधिक जानकारी के साथ बताया कि हम इसे सभी ग्लोबल स्मार्टफोन्स के साथ काम कर रहे हैं।

आकाश अंबानी ने कहा कि Jio 5G सबसे बढ़िया और सबसे सस्ता डेटा देगा। इसके जरिये देश की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही दुनिया की डिजिटल जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा। आकाश अंबानी ने बताया कि हम 5G का लेटेस्ट वर्जन 'स्टैंड-अलोन 5G' लांच करेंगे| इसकी 4जी नेटवर्क पर कोई निर्भरता नहीं होगी। हम इसमें दो लाख करोड़ रुपये के साथ निवेश कर रहे हैं|