पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: संजीव अरोड़ा के विभागों का पुनर्वितरण, तीन मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
Punjab Government's Major Decision
चंडीगढ़। Punjab Government's Major Decision, ईडी की ओर से मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के विभागों को मुख्यमंत्री ने अन्य मंत्रियों को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री ने जिन मंत्रियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें हरजोत बैंस, तरुणप्रीत सिंह सौंध और अमन अरोड़ा शामिल हैं। हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय विभाग, अमन अरोड़ा को इंडस्ट्री व तरुणप्रीत सिंह सौंध को बिजली विभाग सौंपा गया है।
कैबिनेट मंत्री बने रहेंगे संजीव अरोड़ा
मुख्यमंत्री ने यह फैसाल उक्त विभागों के कामकाज में कोई असर न पड़े इसके लिए लिया है। खास बात यह है कि संजीव अरोड़ा से विभाग वापिस लिए जाने के बाद भी वह कैबिनेट मंत्री के तौर पर बने रहेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि न तो अरोड़ा को मंत्रिमंडल से हटाने का विचार है और न ही वह इस्तीफा देंगे।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद लुधियाना पश्चिमी से उपचुनाव जीत विधायक बने संजीव अरोड़ा को यह तीनों महत्वपूर्ण विभाग आवंटित किए गए थे। ईडी ने गत शनिवार की सुबह मनी लांड्रिग केस में चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित अरोड़ा के निवास पर रेड कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
शनिवार की रात को ही उन्हें गुरुग्राम की अदालत में पेश कर ईडी ने सात दिन का रिमांड हासिल किया था। अरोड़ा से ईडी दिल्ली में पूछताछ कर रही है।