मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 28 जून का दौरा कार्यक्रम: हाथरस से आगरा तक विकास और समीक्षा बैठकों पर फोकस
Chief Minister Yogi Adityanath's
लखनऊ। Chief Minister Yogi Adityanath's, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले हाथरस पहुंचेंगे, जहां सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
हाथरस दौरे के बाद मुख्यमंत्री आगरा पहुंचेंगे, जहां वह आयुक्त सभागार में आयोजित आगरा मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा करेंगे। आगरा से लौट कर मुख्यमंत्री शाम को लखनऊ में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की समीक्षा बैठक करेंगे।