यूपी एसआई परीक्षा 2026: पहले दिन 5.31 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, भर्ती बोर्ड ने दर्ज कराईं 7 FIR

यूपी एसआई परीक्षा 2026: पहले दिन 5.31 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, भर्ती बोर्ड ने दर्ज कराईं 7 FIR

Recruitment Board Lodges 7 FIRs

Recruitment Board Lodges 7 FIRs

लखनऊ। Recruitment Board Lodges 7 FIRs, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों को लेकर शनिवार को हुई लिखित परीक्षा के पहले दिन 1.26 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी, जबकि 5,31,765 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया।

सभी जिलों में बने 1090 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में आयोजित की गई परीक्षा में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रतिकूल सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर परीक्षा को लेकर भ्रामक सूचनाओं प्रकाशित करने के मामलों में भर्ती बोर्ड ने सात एफआइआर दर्ज कराई हैं। साथ ही आगरा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षकों 4543 पदों को लेकर शनिवार व रविवार को दो-दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 2,63,838 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

वहीं तीन से पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 2,67,927 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। भर्ती बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म ट्विटर, टेलीग्राम, व्हाट्सएप,यू-ट्यूब आदि पर भ्रामक सूचना फैलाकर धन उगाही एवं ठगी करने वालों वालों के विरुद्ध भर्ती बोर्ड ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शुक्रवार व शनिवार को कुल सात एफआइआर दर्ज कराई हैं।

परीक्षा के पहले दिन जूते पहनकर आए अभ्यर्थियों को काफी मुश्किल हुई। भर्ती बोर्ड ने पहले ही अभ्यर्थियों परीक्षा केंद्रों पर चप्पल व सैंडिल पहनकर आने का सुझाव दिया था। वहीं इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों को पूरी तलाशी के बाद बिना डिवाइस के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने दिया गया।