सेक्टर-43 के ग्रीन बेल्ट में वॉकिंग ट्रैक का पुनर्निर्माण कार्य शुरू

सेक्टर-43 के ग्रीन बेल्ट में वॉकिंग ट्रैक का पुनर्निर्माण कार्य शुरू

Reconstruction Work on the Walking Track

Reconstruction Work on the Walking Track

चंडीगढ़। Reconstruction Work on the Walking Track: सेक्टर-43 के तीनों ग्रीन बेल्ट में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए वॉकिंग ट्रैक को दोबारा बिछाने (रिलेड) का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य का शिलान्यास आज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप स्थित ग्रीन बेल्ट में पार्षद प्रेमलता द्वारा किया गया।
करीब 15 वर्षों के बाद सेक्टर निवासियों और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) की मांग पर इस वॉकिंग ट्रैक को दोबारा बनाया जा रहा है। पुराने ट्रैक में जगह-जगह छोटे-छोटे गड्ढे (खड्डे) बन जाने के कारण सैर के दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
शिलान्यास समारोह में एसडीओ हिमांशु के अलावा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि अशोक पराशर, विक्रम चोपड़ा, राजेश राय, एच.एस. कलेर, लोकेश चोपड़ा, सर्व प्रकाश शर्मा, आर.के. नैयर, शोभा देवी, नीलम और मंजीत कौर सहित सेक्टर-43 के अनेक गणमान्य निवासी उपस्थित रहे। विशेष रूप से ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से सैर करने वाले स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और इस पहल के लिए पार्षद प्रेमलता का आभार व्यक्त किया।
पार्षद प्रेमलता ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी गई है, ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में सैर करने की सुविधा मिल सके।