Recipe How To Make Healthy Palak Parantha For Breakfast
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Healthy Breakfast के लिए बनाएं पालक पराठा, देखिए मिनटों तैयार कैसे करें तैयार

Recipe How To Make Healthy Palak Parantha For Breakfast

Recipe How To Make Healthy Palak Parantha For Breakfast

Palak Paratha Recipe : एक अच्छे दिन की शुरुआत तब होती है जब हम अपने फेवरट और हेल्दी नाश्ता मिल जाएं। ऐसे में सभी की पहली पसंद पालक परांठे होते है। ये एक ऐसी फूड डिश है जो न सिर्फ टेस्टी है बल्कि काफी हेल्दी भी है। पालक तो वैसे भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है,ऐसे में नाश्ते में पालक परांठा बनाकर सुबह को एनर्जी से भरपूर बनाया जा सकता है। पालक परांठा मिनटों में बनने वाली फूड डिश है। घर पर हम पर ये परांठा आसानी से तैयार कर  सकता है। आइए जान लेते हैं इसकी सिंपल रेसिपी। 

सबकी फेवरट रसमलाई की कहानी जानते हो क्या आप ? 

पालक परांठा बनाने के लिए सामग्री
आटा – 2 कप
पालक कटी – 2 कप
लहसुन – 3 कलियां (वैकल्पिक)
अदरक कटा – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी – 1-2
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

पालक परांठा बनाने की विधि
पालक परांठा एक बेहतरीन फूड डिश है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की पालक लें और उसे पानी में दो-तीन बार धोएं. अब पालक के मोटे डंठल तोड़कर पत्ते अलग कर लें। इसके बाद पत्तों को बारीक काट लें। फिर हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन के भी बारीक टुकड़े कर लें. इसके बाद मिक्सर में अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च और लहसुन डालकर पीसें और पेस्ट तैयार कर लें।

Palak Paratha Recipe (Spinach Paratha) 3 Ways - Whiskaffair

अब एक बर्तन में आटा डालें और इसमें चुटकी भर नमक मिलाएं। इसके बाद आटे में कटे पालक के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर अदरक और अन्य चीजों से बनाया पेस्ट आटे में डालकर मिला लें. अब मिश्रण में एक चम्मच तेल और थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए आटा गूंथ ले। इसके बाद आटे को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें जिससे अच्छी तरह से सैट हो सके। 

Easy Palak (Spinach) Paratha / Roti - Simmer to Slimmer

इसके बाद एक नॉनस्टिक तवा मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तक तवा गर्म हो रहा है तब तक आटा लेकर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें और एक लोई को लेकर गोल बेल लें। तवा गर्म होने के बाद उसके तले पर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाएं और परांठा डाल दें। कुछ देर बाद परांठा पलटें और किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और पराठे की ऊपरी परत पर लगाएं। परांठा दोनों ओर से तब तक सेकते रहें जब तक कि उसका रंग हल्का सुनहरा होकर परांठा क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद पराठे को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से एक-एक कर पराठे बनाकर सेक लें। स्वाद और पौष्टिकता से भरे हुए पालक के पराठे बनकर तैयार हैं। इन्हें अचार या सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।