रणवीर सिंह के 3 वैनिटी वैन इस्तेमाल करने वाली बात का सच आया सामने, जान होंगे हैरान

रणवीर सिंह के 3 वैनिटी वैन इस्तेमाल करने वाली बात का सच आया सामने, जान होंगे हैरान

Dhurandhar Ranveer Singh

Dhurandhar Ranveer Singh

हैदराबाद: Dhurandhar Ranveer Singh: पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर धुरंधर रिलीज़ होने के बाद दर्शकों ने फिल्म के हर छोटे-बड़े पहलू को बारीकी से देखना शुरू कर दिया डायलॉग्स से लेकर बैकग्राउंड और यहाँ तक कि एंड क्रेडिट्स तक. काफी समय से एक्टर्स के एंटॉरज (टीम और सुविधाओं) को लेकर चर्चा होती रही है. पिछले साल खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह फिल्मों के लिए तीन वैनिटी वैन लेते हैं। हालांकि इस दावे की कभी पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन धुरंधर के क्रेडिट्स के बाद यह चर्चा फिर से शुरू हो गई.

रिपोर्ट्स की मानें तो, असल में इन जानकारियों को सही संदर्भ में समझना जरूरी है. यह अटकल तब शुरू हुई जब रेडिट पर एक यूजर ने फिल्म के एंड क्रेडिट्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें रणवीर के किरदार हम्ज़ा के नाम से तीन वैन लिखी थीं हम्जा वैन, हम्ज़ा स्टाफ वैन और हम्जा नॉर्मल वैन. इससे यह मान लिया गया कि सेट पर रणवीर के लिए कई वैनिटी वैन थीं.

इस पर सफाई देते हुए प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यहाँ “वैन” का मतलब वैनिटी वैन नहीं था. ये थाईलैंड शूट के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली आम ट्रांसपोर्ट गाड़ियां थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो, 'ये बैंकॉक शूट के दौरान इस्तेमाल की गई थाई वैन थीं, शूटिंग लंबी थी, इसलिए एक वैनिटी और दो गाड़ियां (थाई वैन) अभिनेता, स्टाफ और सामान को अलग-अलग लोकेशंस तक ले जाने के लिए रखी गई थीं'.

बैंकॉक शेड्यूल में ज्यादातर आउटडोर सीन थे, कई लोकेशंस पर शूटिंग हुई और पूरे शहर में लगातार मूवमेंट था, इसलिए इतने बड़े ट्रांसपोर्ट इंतजाम जरूरी थे. उन्होंने आगे कहा , 'अब भी जब आप टीजर देखते हैं, तो दो किरदार और रणवीर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन नजर आता है. कभी उन्होंने 15 किलो वजन घटाया, तो कभी 25 किलो बढ़ाया वह भी कुछ महीनों या दिनों में और रोज 12 से 14 घंटे शूट किया. आम तौर पर ऐसे बड़े बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सेट पर जिम, प्राइवेट शेफ या दोनों की ज़रूरत पड़ती है, ताकि तय समय में काम पूरा हो सके. अभिनेता को कोई ‘अतिरिक्त’ सुविधा नहीं दी गई, बल्कि वही दिया गया जो शूट और उनके काम की जरूरत थी.

यह भी बताया गया कि धुरंधर और इसकी सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज की शूटिंग एक साथ हुई थी. पहले इसे एक ही फिल्म के तौर पर सोचा गया था, लेकिन लंबाई ज़्यादा होने की वजह से बाद में इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया. रणवीर की कठिन फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और कड़े शूट शेड्यूल के कारण उनकी टीम का सेट पर होना जरूरी था.

धुरंधर: द रिवेंज के पोस्टर और टीजर के रिलीज के बाद एक बार फिर रणवीर सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में है. वह पहले से ज़्यादा शार्प, डार्क और दमदार नजर आ रहे हैं. ये विजुअल्स हम्जा के किरदार के और भी इंटेंस रूप की झलक देते हैं, जिससे सीक्वल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.