'अरे तुम बच्चा है, तुम्हारा बाप मेरे समय का है'; बिहार विधानसभा में CM नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को यह क्या कह दिया? वीडियो
Nitish Kumar vs Tejashwi Yadav in Bihar Assembly Session Viral Video
Nitish Kumar Viral Video: बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने अलग अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब बिहार विधानसभा सत्र से सीएम नीतीश का एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो में सदन के अंदर CM नीतीश कुमार और RJD नेता तेजस्वी यादव के बीच रोक-टोक होती देखी जा रही है। इस बीच नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को चलते सदन में बच्चा कहकर संबोधित किया और तो और लालू यादव को भी जिक्र कर डाला।
CM नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को चुप कराते हुए कहा, ''अरे पहले सुनो न, तुम बच्चा है, अरे तुम्हारा बाप मेरे समय का है, उसका शदिया भी बाद में हुआ था, फिर तुम हुए हो, हम मानते हैं, चलो अब बैठो, हल्ला मत करो....'' इसके बाद तेजस्वी यादव बैठकर हंसते हुए नजर आते हैं। बता दें कि इससे पहले भी बिहार विधानसभा में चलते सदन के बीच नीतीश और तेजस्वी के बीच तीखी बयानबाजी देखी जा चुकी है। इस दौरान भी नीतीश, सदन में लालू यादव का जिक्र करते देखे गए हैं।
वीडियो
बता दें कि बिहार में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बिहार का बजट पेश किया गया है। जहां नीतीश सरकार के इस बजट पर RJD ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "बजट में कुछ नहीं है। गरीबों के लिए कुछ नहीं है, बिहार सरकार ने बिहार की जनता से वोट लेकर उन्हें ठगने का काम किया है। हालांकि दूसरी तरफ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार की जनता ने RJD को हरा दिया। RJD में कोई लोकतंत्र नहीं है और जनता ने जवाब दिया और 25 सीट पर बैठा दिया।''