मोनिका पांडेय करेंगी सीनियर विमेन वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ की अगुआई
Senior Women's One Day Trophy
चंडीगढ़: Senior Women's One Day Trophy: यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (UTCA) ने वडोदरा में आयोजित होने वाली आगामी सीनियर विमेन वनडे ट्रॉफी के लिए चंडीगढ़ महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान मोनिका पांडेय को सौंपी गई है।
चंडीगढ़ अपना अभियान 6 फरवरी को विदर्भ के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद टीम 8 फरवरी को बंगाल, 10 फरवरी को छत्तीसगढ़, 12 फरवरी को राजस्थान, 14 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, 16 फरवरी को हरियाणा और 18 फरवरी को उत्तराखंड से मुकाबला करेगी।
चंडीगढ़ टीम (स्क्वॉड): मोनिका पांडेय (कप्तान), काश्वी गौतम, तानिया भाटिया, आराधना बिष्ट, सारा महाजन, ट्विंकल यादव, पलक राणा, गुलनाज़ ग्रेवाल, शिवांगी यादव, प्रियांका, स्मायरा ठाकुर, रजनी देवी, कुमारी शिबी, मोनिका बिश्नोई, तरुणिका और अर्शबाणी कौर।