Horoscope Today 05 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 05 July 2025

Horoscope Today 05 July 2025

Horoscope Today 05 July 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
आज शनि द्वादश, चन्द्रमा सप्तम व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। करियर में संघर्षों में निखरने का समय है। जॉब में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। बिजनेस में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स, आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं रहेगा।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
शनि एकादश, चन्द्रमा खष्ठम व गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। जॉब में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। इमोशन से बचें। सूर्य मिथुन में हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि में, चन्द्रमा पंचम व गुरु सूर्य के साथ इसी राशि में गोचर करके मंगलमय फल प्रदान करेंगे। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
सूर्य द्वादश व शनि नवम गोचर करेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के परिणामस्वरूप अब अपेक्षाकृत सफलता मिल रही है। बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
राशि स्वामी सूर्य व गुरु एकादश गोचर कर रहे हैं। जॉब में किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। करियर को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
सूर्य -गुरु दशम हैं। चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं। फाइनेंस, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रमोशन को लेकर सफल रहेंगे। आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। आर्थिक सुख बेहतर रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope)
शुक्र व बुध गोचर जॉब को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत करेंगे। चन्द्रमा इसी राशि में है। गुरु, सूर्य के साथ नवम रहेंगे। स्टुडेंट्स कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
सूर्य -गुरु अष्टम होकर बिजनेस व जॉब को लेकर खुश रखेंगे। चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश गोचर में हैं। किसी संत के आशीर्वाद से मन खुश रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
राशि स्वामी गुरु सूर्य के साथ सप्तम भाव में है। जॉब में अपने वर्क को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। जॉब में किसी नए पोस्ट को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। नेत्र विकार से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि से खष्ठम भाव में व शनि तृतीय है। गुरु मिथुन व चन्द्रमा तुला यानी दशम गोचर में है। छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। छात्रों के करियर में प्रगति संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में लीवर के पेशेंट सावधानी बरतें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
सूर्य पंचम व शनि इसी राशि से अगले भाव में है। चन्द्रमा भाग्य भाव में बहुत ही कल्याणकारी है। परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग करते रहें।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
सूर्य -गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। आप बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ सुंदर रहेगी। 

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 04 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 03 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 02 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल