शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
BREAKING
पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि : पहले 6 महीनों में 22.35% GST वृद्धि, राष्ट्रीय औसत से कई गुना आगे 'नशे के दानव' का अंत!: दशहरे पर जला ड्रग्स का पुतला, मान सरकार की 'युद्ध नशे विरुद्ध' मुहिम में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन पंजाब के स्कूल ऑफ ऐमीनेंस में MiG-21 जेट! छात्रों के सपनों को मिलेगी मिसाइल' जैसी उड़ान, देशभक्ति का जज्बा होगा बुलंद-मंत्री बैंस चंडीगढ़ बुड़ैल जेल में कैदियों की लड़ाई; एक के सिर पर धारदार चीज से हमला, घटना से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, पुलिस ने की कार्रवाई IAS एच राजेश प्रसाद होंगे चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव; अभी जम्मू-कश्मीर पोस्टेड, राजीव वर्मा के दिल्ली तबादले के बाद नियुक्ति

शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Artists Spread the Colors of Culture

Artists Spread the Colors of Culture

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रहे मौजूद

गंधर्व वाद्य संगीत, हरियाणवी लोक नृत्य और भारत के रंग विषय पर आयोजित हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

चंडीगढ़, 4 जुलाई: Artists Spread the Colors of Culture: गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वीरवार देर शाम भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, आरती सिंह राव सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कलाकारों ने कला और संस्कृति के रंग बिखेरे। सबसे पहले गंधर्व वाद्य संगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह प्रस्तुति पंडित चेतन जोशी द्वारा निर्देशित की गई। इसमें उनका साथ अन्य कलाकारों ने दिया। यह प्रस्तुति हरियाणवी लोक एवं भारतीय वाद्य यंत्रों पर आधारित रही। इसमें वाद्य यंत्रों के माध्यम से गंधर्वों द्वारा बजाया जाने वाला संगीत प्रस्तुत किया गया। हरियाणवी लोक संस्कृति के साथ मिश्रण कर ज्यों ही स्वर लहरियां सभागार में गूंजी उन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में दूसरी प्रस्तुति हरियाणवी लोक नृत्य की रही। यह प्रस्तुति मोंटी शर्मा पार्टी द्वारा दी गई। हरियाणवी कलाकारों ने देश भर से आए लोगों को अपनी प्रस्तुति से सम्मोहित कर दिया। सभागार में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ कलाकारों का अभिनंदन किया। 

इसके पश्चात अंतिम प्रस्तुति संजय शर्मा की पार्टी ने दी। कोरियोग्राफी की इस प्रस्तुति में कलाकारों ने भारत के रंग दिखाए। सभागार में मौजूद हर शख्स ने तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की। यह प्रस्तुतियां सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत आयोजित हुई।