हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुकेश अग्निहोत्री ने खरगे और वेणुगोपाल से की मुलाकात

1000031045

Amidst discussions regarding a cabinet expansion in Himachal

शिमला। Amidst discussions regarding a cabinet expansion in Himachal, हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों में संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इससे पहले सोमवार देर शाम उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी भेंट की। इन मुलाकातों को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव समेत अन्य मुद्दों पर भी राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श हुआ।

करीबी विधायक मंत्री पद की दौड़ में

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि उपमुख्यमंत्री के करीबी एक विधायक मंत्री पद की दौड़ में हैं और मुलाकात के दौरान उनके नाम की भी पैरवी की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रदेश के हालात पर हुई विस्तृत चर्चा

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के साथ हुई बैठकों में प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम, सरकार के कामकाज और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों, शिमला में हुई कांग्रेस की आमसभा में लिए गए निर्णयों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी। 

राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक 

दस दिन बाद धर्मशाला में हिमाचल कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इसमें मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों में फेरबदल और नए मंत्री बनाए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इन बैठकों के बाद प्रदेश की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।