Punjab CEO Warns Against Misconduct with BLOs; FIRs Registered in Patiala and Barnala

BLO से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा: पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा

 bjug

Punjab CEO Warns Against Misconduct with BLOs; FIRs Registered in Patiala and Barnala

पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटियाला और बरनाला जिलों में BLO के साथ दुर्व्यवहार की दो घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, पटियाला के आनंद नगर स्थित बूथ संख्या-113 के BLO पर एक स्थानीय निवासी ने उस समय हमला कर दिया, जब अधिकारी SIR अभियान के तहत आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे थे। इस मामले में थाना त्रिपड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धाराओं 115(2), 351(3), 221 और 132 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

इसी तरह बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र के बूथ संख्या-103 (अकालगढ़ कोठे) के BLO के साथ भी SIR कार्य के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की। इस संबंध में थाना धनौला में BNS की धाराओं 132, 221 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अनिंदिता मित्रा ने राज्य के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि SIR अभियान के दौरान BLO की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे चुनावी कार्य में लगे अधिकारियों का सहयोग करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने दें।