Rapper Badshah's troubles mount in the 'Tettiri' song controversy, with

गाने ‘टटीरी’ विवाद में रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पंचकूला पुलिस ने एफआईआर में पॉक्सो एक्ट जोड़ा

badshah

Rapper Badshah's troubles mount in the 'Tettiri' song controversy, with

रैपर और सिंगर Badshah के गाने ‘टटीरी’ को लेकर दर्ज मामले में पंचकूला पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। यह मामला सेक्टर-20 स्थित साइबर थाना में दर्ज किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में बादशाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं चंडीगढ़ स्थित उनके घर पर पुलिस की ओर से नोटिस भी चस्पा किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 6 मार्च 2026 को चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाने के बोल और वीडियो में कुछ शब्द व दृश्य अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

शिकायतकर्ता ने गाने को सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया से हटाने तथा गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला हरियाणा महिला आयोग तक भी पहुंच चुका है, जहां गाने के बोल और वीडियो को लेकर बादशाह को तलब किया गया था। फिलहाल पंचकूला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि अधिकारी इस संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।