रांची नगर निगम की विशेष बैठक: महिला आरक्षण पर विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

रांची नगर निगम की विशेष बैठक: महिला आरक्षण पर विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Ranchi Municipal Corporation Special Meeting

Ranchi Municipal Corporation Special Meeting

 रांची। Ranchi Municipal Corporation Special Meeting, रांची नगर निगम के निगम हाल में गुरूवार को महापौर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित आवश्यक संशोधनों के पारित न हो पाने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस मुद्दे पर विपक्ष के रुख के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराना था।

बैठक में कहा गया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण विषय पर नकारात्मक रुख अपनाते हुए संसद में एकजुट होकर महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया। इसको लेकर नगर निगम ने कड़ा विरोध जताते हुए विशेष बैठक बुलाकर निंदा प्रस्ताव लाया।

महापौर रोशनी खलखो ने अपने संबोधन में कहा कि यह विधेयक देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस कानून को अधर में लटका दिया, जो समावेशी लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। महापौर ने इसे महिला विरोधी मानसिकता करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

बैठक में उपमहापौर और पार्षदों की मौजूदगी में सामूहिक रूप से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। नगर निगम ने इस प्रस्ताव के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस मुद्दे पर व्यापक स्तर पर चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया।