Sandeep Pathak FIR News: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक गिरफ्तार हो सकते; पंजाब में 2 FIR दर्ज, पुलिस एक्शन में

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक गिरफ्तार हो सकते; पंजाब में 2 FIR दर्ज, पुलिस एक्शन में, हाल ही में AAP छोड़ BJP में आए थे

Rajya Sabha MP Sandeep Pathak May Be Arrested After 2 FIRs registered in Punjab

Rajya Sabha MP Sandeep Pathak May Be Arrested After 2 FIRs registered in Punjab

Sandeep Pathak FIR News: आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में गैर-जमानती धाराओं के तहत 2 FIR दर्ज की गई हैं। ये दोनों FIR पंजाब के 2 अलग-अलग ज़िलों में दर्ज हुई हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई है। रिपोर्ट्स की माने तो पंजाब पुलिस कभी भी संदीप पाठक को गिरफ्तार कर सकती है।

खबर यह भी है कि आज सुबह पंजाब पुलिस की एक टीम संदीप पाठक को तलाशते उनके दिल्ली आवास पर भी पहुंची थी। आरोप है कि पंजाब पुलिस के आने की सूचना पर पाठक अपने आवास के पीछे के रास्ते से कार में बैठकर तेजी से निकल गए। इस दौरान का संदीप पाठक का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज्ञात रहे कि संदीप पाठक पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं, आम आदमी पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेजा था।

बीजेपी का आया बयान

वहीं संदीप पाठक पर FIR दर्ज किए जाने को लेकर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है। बीजेपी का कहना है कि ये कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सियासी बदलाखोरी है, ये आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र को दिखाता है, कल तक जब संदीप आम आदमी पार्टी में थे तो ठीक थे, अब जब बीजेपी में आ गए तो आरोपी हो गए। हालांकि संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज दोनों FIR में उनके खिलाफ कौन से गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

हाल ही में आप छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे

ज्ञात रहे कि आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद 24 अप्रैल को AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए थे। जिनमें राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। इनमें से पंजाब से 6 राज्यसभा सांसद हैं और 1 दिल्ली से। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने दिल्ली भाजपा कार्यालय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते हुए बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।

संदीप पाठक ने कहा था- नहीं सोचा था ये स्थिति आएगी

AAP के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक ने कहा था, "मैंने अपने जीवन में कभी ये नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई। 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं।" बता दें कि संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी का चाणक्य भी माना जाता रहा है, वह पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम रणनीतिकार रहे। कई चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे संदीप पाठक का अहम रोल रहा। पाठक को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का भी काफी करीबी माना जाता रहा।

Rajya Sabha MP Sandeep Pathak