Rajgarh Nagar Panchayat Polls

राजगढ़ नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 78% मतदान दर्ज

undefined

Rajgarh Nagar Panchayat Polls

Rajgarh नगर पंचायत के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक बिना किसी बाधा के जारी रही। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और किसी भी मतदान केंद्र से विवाद, हंगामे या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

नगर पंचायत चुनाव में कुल 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 1982 मतदाता पंजीकृत थे। खास बात यह रही कि मतदान केंद्रों पर कहीं भी लंबी कतारें या अधिक भीड़ देखने को नहीं मिली। कई केंद्रों पर तो चुनाव कर्मचारियों को मतदाताओं के आने का इंतजार भी करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद दिनभर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 78 तक पहुंच गया।

चुनाव के दौरान वार्ड नंबर-1 का मतदान केंद्र, जो लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बनाया गया था, लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस केंद्र की खासियत यह थी कि यहां पूरी मतदान प्रक्रिया का संचालन केवल महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। महिला सशक्तिकरण की इस पहल की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।

वार्ड नंबर-1 में कुल 250 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 210 मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यहां महिला और पुरुष मतदाताओं की भागीदारी बिल्कुल बराबर रही। इस केंद्र पर 105 महिला और 105 पुरुष मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति समान आस्था दिखाई।