राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड: मौत के मुंह से कैसे निकले 68 यात्री? पढ़ें उस खौफनाक सुबह के '15 मिनट' की Inside Story!
Rajdhani Express fire tragedy: How did 68 passengers escape
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक AC कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कोटा रेलवे डिवीजन के तहत विक्रमगढ़ आलोट और लुनीरिछा स्टेशनों के बीच, ट्रेन नंबर 12431 के B-1 कोच में सुबह करीब 5.15 बजे आग लगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिस कोच में आग लगी थी, उसमें 68 यात्री सवार थे। आग का पता चलते ही 15 मिनट के अंदर कोच को खाली करा लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कैसे पाया आग पर काबू?
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने PTI को बताया कि आग लगने से पहले ट्रेन सुबह करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक AC कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कोटा रेलवे डिवीजन के तहत विक्रमगढ़ आलोट और लुनीरिछा स्टेशनों के बीच, ट्रेन नंबर 12431 के B-1 कोच में सुबह करीब 5.15 बजे आग लगी।
श्रीवास्तव ने कहा, 'जिस कोच में आग लगी थी, उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया और आग बुझाने का काम शुरू करने से पहले सुरक्षा उपाय के तौर पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक सप्लाई (OHE) को तुरंत बंद कर दिया गया।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की मदद करने और स्थिति पर नजर रखने के लिए मौके पर मेडिकल टीमें और आपातकालीन कर्मियों को भी भेजा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया, 'तत्काल कार्रवाई से सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। आग पर लगभग पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। दमकल की तीन गाड़ियां, एंबुलेंस और सिविल प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मिलकर काम कर रही हैं।'
-1779017686493.jpg)
बचाव कार्य में पांच रेलवे कर्मचारी घायल
बचाव कार्यों से जुड़ी एक अलग घटना में, पांच रेलवे कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। ये हादसा तब हुआ, जब रतलाम जिले में मरम्मत का सामान ले जा रही एक वैन पलट गई।
अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय वाहन श्याम नगर से आलोट तक ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन की मरम्मत और अन्य बहाली कार्यों के लिए जरूरी उपकरण ले जा रहा था।
CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पर अचानक एक गाय के आ जाने से वैन पलट गई। घायल रेलवे कर्मचारियों को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, जबकि मौके पर बहाली का काम जारी रहा।

-1779017654137.jpg)