Rajasthan gave a target of 197 runs to Gujarat Titans
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को 197 रनों का लक्ष्य दिया

Rajasthan gave a target of 197 runs to Gujarat Titans

Rajasthan gave a target of 197 runs to Gujarat Titans

Rajasthan gave a target of 197 runs to Gujarat Titans- जयपुर। आईपीएल 2024 का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में राजस्थान ने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए हैं। जायसवाल (24 रन) के बाद जोस बटलर भी मात्र 8 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इसके बाद रियान पराग और कप्तान संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला।

रियान पराग ने 48 बॉल पर 5 छक्के और 7 चौकों के दम पर 76 रन बनाए, जबकि कप्तान संजू सैमसन 38 बॉल पर 7 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 78 बॉल पर 130 रन की शतकीय साझेदारी की। इस टोटल तक पहुंचने के लिए उमेश के आखिरी ओवर में राजस्थान ने 19 रन बटोरे। 42 रनों पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद राजस्थान के बड़ा टोटल सेट करने में सफल रही।

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने इस सीजन में अब तक कोई मैच नहीं हारा और टेबल में टॉप पर है। वहीं, गुजरात के लिए ये सीजन अब तक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। गुजरात ने पांच में से 2 मैच जीते हैं, 3 में हार मिली।

उमेश यादव, राशिद खान और मोहित शर्मा को 1-1 विकेट मिला।