हरियाणा में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट: 17 सितंबर को तीन जिलों में तेज बारिश, पंचकूला में बरसे बादल
- By Gaurav --
- Sunday, 14 Sep, 2025

Rain alert in 8 districts of Haryana today:
Rain alert in 8 districts of Haryana today: हरियाणा में आज रविवार को 8 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पंचकूला में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मानसून फिर सक्रिय होगा।
IMD चंडीगढ़ के मुताबिक, आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होगी। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।
हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।
15 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होगी। 16 सितंबर को भी इन्हीं तीन जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।
17 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश होगी। साथ ही अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा।