Rahul Gandhi Hit Himself By Whip: खुद को कोड़े मार रहे हैं राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा से यह VIDEO हो रहा वायरल

खुद को कोड़े मार रहे हैं राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा से यह VIDEO हो रहा वायरल

Rahul Gandhi Hit Himself By Whip

Rahul Gandhi Hit Himself By Whip

Rahul Gandhi Hit Himself By Whip: भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) खुद को कोड़े मारते हुए नजर आ रहे हैं| ऐसा करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है|

दरअसल, राहुल गांधी खुद को कोई सजा नहीं दे रहे हैं बल्कि उनका यह कृत्य एक उत्सव का हिस्सा है| तेलंगाना में पारंपरिक बोनालु उत्सव होता है| इसमें खुद को कोड़े मारने की परम्परा है| जहां इस उत्सव में जब राहुल गांधी ने भाग लिया तो उन्होंने भी खुद के कोड़े लगाए| वहीं इसके अलावा राहुल गांधी तेलंगाना के लोक नृत्य ढिमसा पर थिरके भी|

लोक नृत्य ढिमसा पर थिरकते राहुल गांधी

कराटे की टेक्निक बताते राहुल गांधी

मैच खेलते दिखे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के 57वां दिन

बतादें कि, कांग्रेस ने देश में भारत जोड़ो यात्रा का अभियान छेड़ा हुआ है और इस अभियान को हेड कर रहे हैं राहुल गांधी| राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 57वां दिन है| राहुल गांधी ने साउथ से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है|