'पिक्चर अभी बाकी है...': राज्यसभा उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का AAP नेताओं को करारा जवाब
Raghav Chadha's sharp retort to AAP leaders after stepping
नई दिल्ली। 'The picture isn't over yet...': राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने नेताओं और राघव चढ्ढा के बीच बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। अब राघव चड्ढा ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह एक छोटा सा ट्रेलर है… पिक्चर अभी बाकी है।
राघव चड्ढा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'आप में मेरे साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि “राघव चड्ढा पार्लियामेंट में पंजाब के मुद्दे उठाने में नाकाम रहे”, यह एक छोटा सा ट्रेलर है…पिक्चर अभी बाकी है।'
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि पंजाब मेरे लिए बातचीत का मुद्दा नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा फर्ज है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।