Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding| परिणीति चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा, दोनों की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे; बोले- हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे... पहली तस्वीरें देखिए, दूल्हा-दुल्हन का लुक जमकर वायरल

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding Photos Viral

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding Photos Viral

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Wedding: आप नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। राजस्थान के उयदयपुर स्थित द लीला पैलेस में दोनों की शाही अंदाज में शादी हुई। राघव चड्ढा झील के रास्ते बोट से गाजे-बाजे के साथ अपनी बारात लेकर दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को ब्याहने पहुंचे थे। राघव चड्ढा का बारात ले जाने का यह अंदाज काफी सुर्खियों में भी रहा। खैर, अब शादी सम्पन्न होने के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली तस्वीरें सामने आईं हैं। शादी के जोड़े में दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ ही दोनों ने इन तस्वीरों के साथ एक जैसा कैप्शन भी दिया। दोनों ने लिखा- नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को इस दिन का पता चल गया था और दिल लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. अब हमारा साथ हमेशा के लिए शुरू होता है... मसलन,  राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के प्यार पर अब शादी का परमानेंट ठप्पा लग गया है। दोनों की ड्रीमी और ग्रैंड वेडिंग हो गई है। राघव बाबू ने खास अंदाज में परिणीति को अपनी दुल्हनिया बना लिया है।

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी की पहली तस्वीरें

खूब सुर्खियों में रहा राघव-परिणीति का अफेयर

बता दें कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के बीच का अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। दोनों के बीच गुपचुप तरीके से प्यार का इकरार होता रहा। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों कई बार जब साथ देखे गए तो खबरें चलने लगी थीं कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि, शुरुवात में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही इसपर चुप्पी साधे रखी लेकिन बाद में इनकी सगाई की घोषणा से यह पक्का हो गया कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।

बोट पर जब बारात लेकर जा रहे थे राघव चड्ढा