Raghav Chadha and Parineeti Chopra Sangeet Video Viral
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

तमाम सिक्योरिटी के बावजूद परिणीति-राघव के संगीत समारोह का वीडिया हुआ लीक, मस्ती के मूड में दिखा कपल

Raghav Chadha and Parineeti Chopra Sangeet Video Viral

Raghav Chadha and Parineeti Chopra Sangeet Video Viral

मुंबई, 24 सितंबर: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके संगीत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शनिवार रात को संगीत समारोह का आयोजन किया गया। मेहमानों को उदयपुर हवाई अड्डे पर आते देखा गया और फिर उन्हें बोट से आलीशान द लीला पैलेस ले जाया गया।

दूल्हे और दुल्हन के परिवार ने एक भव्य संगीत रात की मेजबानी की, जहां सलमान अली और नवराज हंस सहित अन्य लोगों ने परफॉर्म किया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नवराज हंस 'गुड़ नाल इश्क मीठा' और 'दिल चोरी' जैसे गाना गाते नजर आ रहे हैं और परिवार के लोग जमकर नाच रहे हैं। 

परिणीति और राघव की शादी के लिए काफी टाइट सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। शादी की फोटोज और वीडियोज लीक न हो, इसके लिए मेहमानों से लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारियों के कैमरों को टेप किया गया है, हालांकि, संगीत का वीडियो बाहर आ गया। रविवार (यानी आज) को परिणीति अपने दूल्हे राघव के लिए दुल्हन बनेंगी। कपल उदयपुर में पिछोला झील के बीच एक भव्य समारोह में सात फेरे लेगा।