Punjab Vigilance Arrested AIG Ashish Kapoor

Punjab Police AIG Arrested: पंजाब पुलिस के AIG को गिरफ्तार किया गया, विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई

Punjab Vigilance Arrested AIG Ashish Kapoor

Punjab Vigilance Arrested AIG Ashish Kapoor

Punjab Vigilance Arrested AIG Ashish Kapoor : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस सरकार में यहां भ्रष्टाचार को लेकर खूब शिकंजा कसा जा रहा है| चाहें वह कोई राजनीतिक नेता हो या फिर कोई सरकारी विभाग में तैनात कर्मी.. सब एक तरफ से नप रहे हैं| अब ताजी खबर पंजाब पुलिस के एक AIG को लेकर है| जिसपर भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है| AIG का नाम आशीष कपूर है| विजिलेंस ब्यूरो ने AIG आशीष कपूर को गिरफ्तार (AIG Ashish Kapoor Arrested) कर लिया है|

यह पढ़ें- देश की सबसे High Speed Train के साथ हादसा: भैंसों के झुंड से टकराई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें फिर मौके की तस्वीर

आय से अधिक सम्पत्ति मामले में विजिलेंस ने हाल ही में की थी रेड

मालूम रहे कि, बीते 25 अगस्त को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीमें एआईजी आशीष कपूर (AIG Ashish Kapoor) के मोहाली सेक्टर-88 स्थित आलिशान घर पर पहुंची थीं और अपनी छापेमारी की कार्रवाई शुरु की थी| विजिलेंस की टीमों ने पूरे घर की घेराबंदी करते हुए चप्पा-चप्पा छाना था और इस दौरान कई अहम चीजों के साथ तमाम अहम दस्तावेज विजिलेंस द्वारा अपने कब्जे में लेने की बात सामने आई थी| बताया गया था कि, AIG आशीष कपूर पर विजिलेंस की यह रेड काली कमाई के साथ आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने को लेकर पड़ी है|

काफी समय से लटक रही थी गिरफ्तारी की तलवार

बतादें कि, भ्रष्टाचार में नाम दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर पर गिरफ्तारी की तलवार पहले ही लटक चुकी थी| AIG आशीष कपूर का नाम काफी चर्चा में चल रहा था और आखिरकार आज विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर ही लिया|

हाल ही में विजिलेंस कर चुकी है एक आईएएस की गिरफ्तारी

ध्यान रहे कि, इससे पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के एक आईएएस अफसर को भी गिरफ्तार कर चुकी है| 2008 बैच के आईएएस अफसर संजय पोपली को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था| संजय पोपली काम के बदले रिश्वत की डिमांड करते थे| वह रिश्वत लेते थे| ताजे मामले में वह सीवरेज के मामले में रिश्वत मांग रहे थे| सीवरेज के करोड़ों के एक प्रोजेक्ट में उनका कमीशन था|

यह देखें - पंजाब में AIG के घर पर विजिलेंस की छापेमारी के वीडियो