Vande Bharat Express Accident: भैंसों के झुंड से टकराई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें फिर मौके की तस्वीर

देश की सबसे High Speed Train के साथ हादसा: भैंसों के झुंड से टकराई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें फिर मौके की तस्वीर

Vande Bharat Express Accident

Vande Bharat Express Accident

Vande Bharat Express Accident : देश की सबसे High Speed Train हादसे का शिकार हो गई है| दरअसल, गुजरात में नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) अचानक भैंसों के झुंड से टकरा गई| मुंबई से आते वक्त अहमदाबाद के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के बीच वंदे भारत के साथ यह हादसा हुआ| हादसे (Vande Bharat Express Accident) में वंदे भारत का फ्रंट का हिस्सा टूट गया है|

गनीमत रही कि, भैंसों से टकराने के बाद नई वंदे भारत एक्सप्रेस (हाई स्पीड ट्रेन) पटरी से नीचे नहीं उतरी| वरना हादसा भयावह हो सकता था| खैर, हादसे के बाद ट्रेन मौके पर कुछ देर के लिए रुकी रही| इधर, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक बहाली के साथ ट्रेन की जांच करते हुए वंदे भारत को आगे रवाना कर दिया|

Vande Bharat Express Accident
Vande Bharat Express Accident

सुबह करीब 11.15 पर हुआ हादसा

रेलवे के एक पीआरओ ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ यह हादसा वीरवार सुबह करीब 11.15 पर हुआ| मुंबई से आते हुए ट्रेन वटवा स्टेशन से मणिनगर के लिए निकली थी कि इसी दौरान पटरियों पर भैंसों का झुंड आ गया| यह हाई स्पीड ट्रेन है, इसे एकदम से रोका नहीं जा सकता था| जबतक ट्रेन को रोका गया तबतक यह भैंसों के झुंड से टकरा गई| हादसे में ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है| उसे ठीक किया जाएगा।

रेलवे ने कहा है कि, पशु पालक वंदे भारत के टाइम टेबल पर अपने पशुओं को रेलवे ट्रैक के आस-पास न रखें| रेलवे ने कहा कि गुजरात में गाय-भैंस पालने वाले वंदे भारत के टाइम टेबल से वाकिफ नहीं हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए अब एक अभियान चलाया जाएगा।

देश की पहली सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन है नई वंदे भारत

आपको बतादें कि, देश में अबतक तीन वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं| लेकिन हाल ही में 30 सितंबर को गुजरात में पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा जिस वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च किया गया है वह भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस वंदे भारत ट्रेन है| इस ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटे तक है, लेकिन अभी इसे इतनी स्पीड के साथ संचालित नहीं किया जा रहा है। यह ट्रेन गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhinagar) से अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा होते हुए मुंबई (Mumbai Central) जाती है। बताते हैं कि, वंदे भारत से गांधीनगर से मुंबई की दूरी 4 घंटे में तय होती है|