Punjab Police on Amritpal Fake News: अमृतपाल के सरेंडर करने की खबर गलत, पंजाब पुलिस ने टाइम्स नाउ के ट्वीट पर आपत्ति जताई

अमृतपाल पर इस गलत खबर को लेकर Punjab Police बेहद नाराज; ट्वीट कर यह हिदायत जारी की, मीडिया ने चला रखी

Punjab Police on Amritpal Fake News

Punjab Police on Amritpal Fake News

Punjab Police on Amritpal Fake News: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी अमृतपाल को लेकर चलाई जा रहीं गलत खबरों पर पंजाब पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। पंजाब पुलिस द्वारा लगातार ऐसा न करने की हिदायत जारी की जा रही है। वहीं अब पंजाब पुलिस ने प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान टाइम्स नाउ के एक ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए बेहद नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, अमृतपाल पर टाइम्स नाउ द्वारा किए गए एक ट्वीट को पंजाब पुलिस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकॉउंट पर पोस्ट किया है। टाइम्स नाउ के इस ट्वीट में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के सरेंडर करने की जानकारी दी गई। टाइम्स नाउ के ट्वीट में लिखा गया- ''सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि भगौड़ा अमृतपाल सात अप्रैल यानि आज सरेंडर करेगा। जिसके मद्देनजर 14 अप्रैल तक सभी पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।''

पंजाब पुलिस बोली- यह फेक न्यूज है

इधर, टाइम्स नाउ के इस ट्वीट पर जब पंजाब पुलिस की नजर पड़ी तो पंजाब पुलिस ने फौरन इस प्रकार के ट्वीट को अपनी ट्विटर वॉल पर पोस्ट किया और लिखा- ''यह एक फेक न्यूज है और तथ्यात्मक रूप से गलत है। कृपया साझा करने से पहले खबर की तथ्य जांच करें। अफवाह और फेक न्यूज न फैलाएं। इसी के साथ पंजाब पुलिस ने चेतावनी भी दी कि, गलत खबरें या जानकारियां फैलाने वालों के खिलाफ पंजाब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।''

 Punjab Police on Amritpal Fake News
Punjab Police on Amritpal Fake News
Punjab Police on Amritpal Fake News
Punjab Police on Amritpal Fake News

अमृतपाल फरार है, तलाश जारी

बतादें कि, पंजाब पुलिस 18 मार्च से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पीछे पड़ी है। लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। जबकि इस बीच अमृतपाल सिंह की नई-नई वीडियोज सामने आ रही हैं। जो पुलिस को चिढ़ाने का काम करती हैं। हालांकि, इस बीच पुलिस ने अमृतपाल के कई सहयोगियों और साथियों को गिरफ्तार किया है और उनपर आगे की कार्रवाई कर रही है। अमृतपाल और उसके कुछ करीबी साथियों पर NSA भी लगाया जा चुका है।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में CM भगवंत मान की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस; पंजाब के वित्तीय हालातों की जानकारी दी, किस सेक्टर से कितना रेवेन्यू आया? पूरा ब्योरा दिया