Police Encounter in Jalandhar- पंजाब में एनकाउंटर; भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर और पुलिस में ताबड़तोड़ गोलीबारी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में एनकाउंटर; भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर और पुलिस में ताबड़तोड़ गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में लगीं कई गोलियां, भाग रहा था

Punjab Police Encounter Gangsters Bhagwanpuria Gang in Jalandhar News

Punjab Police Encounter Gangster Bhagwanpuria Gang in Jalandhar News

Police Encounter in Jalandhar: पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों में पुलिस ने गैंगस्टरों को एनकाउंटर में या तो ढेर किया है या फिर धर दबोचा है। अब इसी कड़ी में पुलिस ने जालंधर में एनकाउंटर की बड़ी कार्रवाई की है। यहां गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथी गैंगस्टर कन्नू गुज्जर के साथ पुलिस सीआईए टीम की मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई।

बताया जा रहा है कि, पुलिस सीआईए टीम की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर कन्नू गुज्जर को चार से पांच गोलियां लगी हैं। गोलियां लगने के बाद कन्नू गुज्जर जमीन पर गिर गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। ज्यादा गोलियां लगने और काफी खून से बह जाने से गैंगस्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत है कि, इस मुठभेड़ में गैंगस्टर की गोलीबारी में पुलिस सीआईए टीम के किसी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा है।

हथियारों की बरामदगी के लिए लाया गया था

जानकारी मिल रही है कि, जालंधर पुलिस काफी दिनों से गैंगस्टर कन्नू गुज्जर की तलाश में थी। इस बीच आज सुबह ही जालंधर पुलिस सीआईए टीम ने नवांशहर के बलचौर इलाके से कुन्नु को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताक्ष में गैंगस्टर ने हथियारों को छिपाने की जगह बताई। इसके बाद गैंगस्टर को वहां ले जाया गया।

लेकिन जब पुलिस उस जगह पर गैंगस्टर कन्नू गुज्जर को लेकर पहुंची तो वह अचानक पुलिस की हिरासत से भाग पड़ा और अपने हथियार लेकर पुलिस सीआईए टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गईं। फिलहाल, पुलिस ने गैंगस्टर कन्नू गुज्जर को दबोचने के साथ उसके अवैध हथियार भी बरामद कर लिए हैं।