Punjab Neet Topper Arpit Narang: मोहाली के अर्पित नारंग ने लिखी कामयाबी की एक नई इबारत, बने पंजाब के नीट टॉपर
BREAKING
चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 100% मिलान की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज, उम्मीदवारों को दिया ये विकल्प

मिलिए Punjab के Neet Topper से: पढ़ाई के बीच पिता को खोया, दिल भी खूब रोया, पर अर्पित नारंग के हौंसलों ने लिख डाली कामयाबी की एक नई इबारत

Punjab Neet Topper Arpit Narang

Punjab Neet Topper Arpit Narang

Punjab Neet Topper Arpit Narang : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(अंडर ग्रेजुएट) यानि NEET-UG 2022 की परीक्षा का परिणाम वीरवार रात को घोषित कर दिया| परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ जहां कइयों की उम्मीदें टूटीं तो वहीं कइयों ने कामयाबी की एक नई इबारत भी लिख डाली| जिन्होंने यह बता दिया कि अगर हौंसलों में जोश हो, जान हो तो कोई भी उड़ान नामुमकिन नहीं है| तो आइये कामयाबी की कहानी लिखने वाले इन कइयों में मिलते हैं एक उस कामयाब शख्स से जिसके सामने समय-समय पर कई ऐसे मोड़ आये| जब उसके कदम जहां के तहां थम सकते थे मगर उसने ऐसा होने नहीं दिया| बात हो रही है Punjab के Neet Topper अर्पित नारंग की| मोहाली के अर्पित नारंग ने NEET-UG 2022 की परीक्षा में देश में 7वीं और पंजाब में 1st रैंक हासिल की है| अर्पित नारंग के 720 में से 710 नंबर आये हैं|

2019 में सिर से उठ गया पिता का साया

अर्पित नारंग को पढ़ाई के दौरान ही अपने पिता का साथ नहीं मिल पाया| 2019 में जब अर्पित नारंग अपने लक्ष्य को साध रहे थे तो तभी अचानक उनके पिता का निधन हो गया| पिता के यूं अचानक छोड़कर चले जाने से अर्पित नारंग बेहद टूट गए| पिता को खोने का दर्द अर्पित नारंग का दिल बैठाये दे रहा था और इस बीच वह अपने लक्ष्य से विमुख होते इससे पहले उन्होंने एक समय में खुद को किसी तरह से संभाल लिया और पिता की जो यादें उनकी कमजोरी बनने जा रहीं थीं उन्हें अर्पित नारंग अब अपनी ताकत बना चुके थे| पिता की यादों के साथ और अपनी मां के पूरे सपोर्ट से अर्पित नारंग ने अपने लक्ष्य को पाने में जी जान से मेहनत शुरू कर दी और आज अंजाम सबके सामने है| अर्पित नारंग अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, अपने दिवंगत पिता, माता और चैतन्य कोचिंग के अध्यापकों द्वारा सही मार्गदर्शन को दे रहे हैं| अर्पित नारंग ने चैतन्य कोचिंग से मेडिकल की पढ़ाई की है|

ऐसे मिली डॉक्टर बनने की प्रेरणा

एक फार्मा कंपनी में कार्यरत अर्पित की मां प्रीति नारंग बताती हैं कि अर्पित का लगाव शुरू से ही मेडिकल के प्रति रहा है| स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही उसका मेडिकल की तरफ झुकाव हो गया था| और ऐसा इसलिए भी था कि वह पीजीआई में कार्यरत अपनी दादी के साथ बचपन में पीजीआई जाया करता था और वहां डॉक्टरों को देखता था| उनसे बातें करता था| डाक्टरी प्रेरणा अर्पित ने वहीं से ली| बतादें कि,  अर्पित नारंग सिर्फ मेडिकल के क्षेत्र में ही अव्वल नहीं हैं| वह एक राज्यस्तरीय शतरंज खिलाड़ी भी हैं|

NEET-UG 2022 की परीक्षा में देश के टॉपर ये

बतादें कि, NEET-UG 2022 की परीक्षा में देश के राजस्थान की बेटी Rank-1 में आई है| राजस्थान की तनिष्का ने Rank-1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है| वह NEET-UG 2022 परीक्षा की टॉपर हैं| तनिष्का ने एग्जाम में 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा और कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले ने दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की है|

करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

बतादें कि, NEET-UG 2022 की परीक्षा आयोजन 17 जुलाई 2022 देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था। जहां डॉक्टर बनने की इस परीक्षा में देशभर के करीब 17.64 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे| बतादें कि, NEET-UG मेडिकल की बड़े स्तर की एक प्रवेश परीक्षा होती है| इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही डॉक्टर की डिग्री हासिल कर सकते हैं|

ऐसे आसान तरीके से चेक करें अपना NEET-UG 2022 Result

फिलहाल, नीट का परिणाम जारी होने के बाद आप बेहद आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं| इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट http://ntaresults.nic.in पर विजिट करना होगा| इस साइट के खुलते ही होमपेज पर NEET 2022 Result' का विकल्प आपको दिख जाएगा| इस विकल्प पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे| आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी| जिसमें आपसे आपके एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिमांड की जाएगी| जैसे ही आप सारी डिमांड फिल कर देंगे और सबमिट करेंगे| आपका परिणाम आपके सामने होगा| जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Published by Shiva Tiwari