Mohali Building Collapsed: चंडीगढ़ के पास मोहाली में बड़ा हादसा; अचानक भरभराकर गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ के पास मोहाली में बड़ा हादसा; अचानक भरभराकर गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, मौके पर अफरा-तफरी का आलम

Mohali Building Collapsed

Punjab Mohali Building Collapsed Incident Video News

Mohali Building Collapsed: चंडीगढ़ के नजदीक मोहाली में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ है। यहां सोहाना इलाके में अचानक एक इमारत भरभराकर गिर गई। जहां इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का आलम पैदा हो गया। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

आसपास के स्थानीय लोग और मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन टीम द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। एंबुलेंस गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं हैं। जिससे घायलों को जल्द से जल्द से नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया जा सके।

इमारत में जिम भी चल रहा था

इमारत के इस हादसे को लेकर अभी ज्यादा साफ तौर से जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। लेकिन शुरुवाती जानकारी में यह पता चला है कि, इस इमारत में जिम भी चल रहा था। जिस वक्त यह हादसा हुआ है। उस दौरान जिम में लोगों की मौजूद होने की आशंका जताई गई है।

मोहाली में इमारत कैसे गिरी?

मोहाली में इमारत गिरने का इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। लेकिन सबसे पहला काम इमारत के मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। हालांकि, बताया जा रहा है कि, बगल में बेसमेंट खुदाई से हादसा हुआ है। गहरी खुदाई होने से इमारत की नींव कमजोर हुई। जिसके चलते इमारत ढह गई।