पंजाब सरकार ने जारी किया एक और टोल फ्री नंबर, माइनिंग विभाग से जुड़ी कोई शिकायत है तो फटाफट घुमाइए फोन

पंजाब सरकार ने जारी किया एक और टोल फ्री नंबर, इस विभाग से जुड़ी कोई शिकायत है तो फटाफट घुमाइए फोन

Punjab Mining Department Toll Free Number

Punjab Mining Department Toll Free Number

Punjab News : पंजाब की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने अलग-अलग विभागों की भ्रष्टाचारी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा| फिलहाल, अब खबर माइनिंग विभाग से जुड़ी हुई है| जिसके लिए अब एक टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है|

दरअसल, अवैध माइनिंग रोकने और उसपर एक्शन लेने के लिए इस टोल फ्री नंबर को जारी किया गया है| नंबर है 1800 180 2422| बतादें कि, इस नंबर पर पंजाब के लोग अवैध माइनिंग की सूचना के साथ इस विभाग से जुड़ी खुद को पेश आने वाली समस्या की शिकायत भी कर सकते हैं| पंजाब के लोग रेत मफियाओं की सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं|

हाल ही में रोपड़-मोहाली के एक माइनिंग अफसर पर गिरी थी गाज...

बतादें कि, पंजाब में अवैध खनन एक बड़ा और गर्म मुद्दा है| इसीलिए माइनिंग पर भगवंत मान सरकार की खास नजर है| खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस आयेदिन एक्शन में दिख रहे हैं और इस विभाग से जुड़े सभी अधकारियों को हिदायत दे रहे हैं| इधर, अभी हाल ही में रोपड़-मोहाली के माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है। खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि हम पंजाब में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनन नीतियों पर काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में नई तकनीकों को लागू किया जाएगा। खनन से होने वाला राजस्व माफियाओं के बजाय अब सीधे पंजाब सरकार को जाएगा| बतादें कि, पंजाब सरकार ने बेहद कड़क आई.ए.एस. अफसर कृष्ण कुमार को उक्त विभाग का सचिव लगाया है|

जंगल माफियाओं पर भी जारी हो चुका है टोल फ्री नंबर...

बतादें कि, इससे पहले जंगल माफियाओं पर भी टोल फ्री नंबर जारी किया जा चुका है| पंजाब के वन मंत्री लालचंद कटारुचक ने हाल ही में वनों से जुड़ी हुई शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 2323 जारी किया था| इस नंबर पर पेड़ों की अवैध रूप से कटाई के साथ वनों में किसी भी और तरह की गतिविधियों की शिकायत की जा सकती है| इसके अलावा लालचंद कटारुचक ने बताया कि वनों पर निगरानी के लिए ड्रोन सिस्टम तैयार किया गया है| ड्रोन के जरिये वनों में सारी गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी| वनों में ड्रोन की निगरानी से यहां किसी भी घटना के बारे में भी आसानी से और समय पर पता चल सकेगा|