Punjab Election 2022 Bikram Majithia vs Navjot Sidhu

सिद्धू की बात दिल पर ले गए बिक्रम मजीठिया, उठाया यह बड़ा कदम

Punjab Election 2022 Bikram Majithia vs Navjot Sidhu

Punjab Election 2022 Bikram Majithia vs Navjot Sidhu

Punjab Election 2022 : पंजाब की राजनीति में तमाम राजनीतिक पार्टियों के तमाम नेता एक-दूसरे पर जमकर हमलावर है| जहां इन्हीं नेताओं में दो बड़े नाम आते हैं| एक नाम कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) का और दूसरा नाम अकाली नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) का| दोनों ही बड़े नेता हैं और विधानसभा चुनाव के इस मौके पर दोनों के बीच बेहद ही करारी बयानबाजी हो रही है| हालांकि, यह बयानबाजी नई नहीं है| इधर, अब सिद्धू की बयानबाजी को दिल पर लेते हुए बिक्रम मजीठिया ने एक बड़ा कदम उठा डाला है|

क्या है कदम?

कदम यह है कि, बिक्रम मजीठिया ने ऐलान कर दिया है कि वह सिर्फ अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे| अब वह मजीठा सीट से अपना नाम वापस ले रहे हैं| मजीठा सीट से उनकी पत्नी गनीव मजीठिया लड़ेंगी|

ऐसा कर सिद्धू की चुनौती स्वीकारी....

बतादें कि, ऐसा कदम उठा के बिक्रम मजीठिया ने सिद्धू की चुनौती को स्वीकार किया है| दरअसल, सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं और इस सीट से नामांकन भरने के दौरान उन्होंने बिक्रम मजीठिया को चुनौती दी थी कि वह मजीठा सीट छोड़ें और आ जाएं मेरे सामने अकेले अमृतसर ईस्ट सीट से| बतादें कि, सिद्धू ने इस दौरान बिक्रम मजीठिया पर बड़े तीखे शब्दों का भी प्रयोग किया था| अकाली दल पर भी सिद्धू खूब बरसे थे|

मजीठा सीट छोड़ने के मूड में नहीं थे मजीठिया  ....

बतादें कि, इससे पहले वह मजीठा सीट छोड़ने के मूड में कतई नहीं थे लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ने का बड़ा फैसला ले लिया| मजीठिया ने कहा, मजीठा सीट छोड़ने का फैसला मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा है| मजीठा मेरा परिवार है और हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा है|