पंजाब कांग्रेस में हालात बिगड़े: सिद्धू पर प्रभारी हरीश चौधरी करवा रहे कार्रवाई, देखें पूरा मामला

पंजाब कांग्रेस में हालात बिगड़े: सिद्धू पर प्रभारी हरीश चौधरी करवा रहे कार्रवाई, देखें पूरा मामला

Punjab Congress News complaint against Navjot Sidhu

Punjab Congress News complaint against Navjot Sidhu

Punjab Congress News : पंजाब कांग्रेस अभीतक अंदरूनी लड़ाई से जूझ रही है और इसी लड़ाई के चलते पार्टी को विधानसभा चुनाव- 2022 में भारी नुकसान उठाना पड़ गया है| वहीं, जब पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई की बात आती है तो नवजोत सिंह सिद्धू को कोई कैसे भूल सकता है| फिलहाल, अब सिद्धू पर कार्रवाई को लेकर खबर सामने आई है|

दरअसल, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को शिकायत दी है और गुरु के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है| इधर, जब सिद्धू के खिलाफ शिकायत के बारे में हरीश चौधरी से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है।

अंदरूनी लड़ाई के चलते कितने ही नेताओं ने छोड़ी पार्टी...

बतादें कि, पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई की चर्चा ने तब जोर पकड़ा था, जब कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी में रहते सिद्धू ने बगावती रुख अपनाया था| जिसके बाद पार्टी में अंदरूनी लड़ाई बढ़ती चली गई| आखिरकार, कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और बाद में कैप्टन ने कांग्रेस को भी अलविदा कह दिया|

इधर, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बन चुके सिद्धू के तेवर फिर भी नहीं बदले| जिस प्रकार वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर लेते थे उसी प्रकार वह बाद में भी अपनी ही पार्टी के नेताओं को सरेआम निशाने पर लेते रहे और इसका नेगेटिव असर लोगों में गया| कांग्रेस के कई नेता मानते हैं कि सिद्धू के चलते ही पार्टी विधानसभा चुनाव- 2022 हार गई| बतादें कि, पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई के चलते न जाने कितने नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं| फिलहाल, सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है| अब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं|