Punjab Cabinet Reshuffle News: पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, मान सरकार में दिखेंगे नए मंत्री

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल; मान सरकार में दिखेंगे नए मंत्री, बदलाव पर पढ़िए यह बड़ी खबर

Punjab Cabinet Reshuffle News

Punjab Cabinet Reshuffle News

Punjab Cabinet Reshuffle News: पंजाब कैबिनेट में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है और जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल होता हुआ देखा जा सकता है| प्रतिष्ठित मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी जा रही है|

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, पंजाब कैबिनेट (*Punjab Cabinet*) में कुछ मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह नए मंत्रियों की एंट्री होगी| यानि अब मान सरकार में मंत्रियों के नए चेहरे देखने को मिलेंगे| फिलहाल, यह फेरबदल कब तक होता है और इस फेरबदल में किन विधायकों को मंत्री का दर्जा मिलता है| यह समय पर देखने वाली बात होगी| मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं|

जुलाई में 5 नए मंत्री हुए थे शामिल

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में जुलाई में कैबिनेट का विस्तार हुआ था| 5 नए मंत्रियों को शामिल किया गया था| जिसके बाद पंजाब कैबिनेट में भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सहित मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई थी| वैसे यह संख्या 16 हो जाती लेकिन सीएम भगवंत मान ने एक मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के चलते कैबिनेट से निकला दिया था|