बैसाखी से पहले पंजाब कैबिनेट बैठक, विधानसभा के विशेष सत्र को मिलेगी मंजूरी
- By Gaurav --
- Thursday, 09 Apr, 2026
Punjab Cabinet Meeting Ahead
पंजाब सरकार ने 13 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कैबिनेट बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक के दौरान विधानसभा के विशेष सत्र को औपचारिक मंजूरी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगा सकती है।
सूत्रों के अनुसार इन प्रस्तावों का संबंध राज्य के प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों से हो सकता है।
सरकार के इस कदम को बैसाखी के अवसर पर लिए जाने वाले अहम फैसलों के रूप में देखा जा रहा है। वहीं विशेष सत्र के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है।