पंजाब उपचुनाव: संगरूर सीट पर AAP ने उम्मीदवार की घोषणा की, देखें किसे उतारा चुनावी मैदान में

पंजाब उपचुनाव: संगरूर सीट पर AAP ने उम्मीदवार की घोषणा की, देखें किसे उतारा चुनावी मैदान में

Punjab By-Election 2022 AAP announces candidate for Sangrur seat

Punjab By-Election 2022 AAP announces candidate for Sangrur seat

Punjab By-Election 2022: भगवंत मान के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट खाली हो गई थी| जिस पर अब उपचुनाव करवाया जा रहा है| वहीं, अब आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है| पार्टी की चाहत है कि यह सीट जहां पहले उसकी थी तो अब इस उपचुनाव में भी वह इस सीट को जीते|

बतादें कि, पहले खबर चल रही थी कि भगवंत मान के घर से कोई इस उपचुनाव में खड़ा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ| आम आदमी पार्टी ने स्वयंसेवी एवं संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया है| इसकी जानकारी खुद भगवंत मान ने ट्वीट करके दी है|

मान ने ट्वीट कर लिखा- आम आदमी पार्टी के नौजवान वॉलंटियर और संगरूर के ज़िला इंचार्ज गुरमेल सिंह 23 जून को होने वाले संगरूर उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे| मेरी  तरफ से गुरमेल सिंह जी को शुभकामनाएं...

बतादें कि, संगरूर लोकसभा सीट पर भगवंत मान सांसद थे लेकिन विधानसभा चुनाव में उतरने और जीत हासिल करने से उन्हें अपनी यह सीट छोड़नी पड़ी| सीएम मान संगरूर में धुरी से विधायक हैं और साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भी|