Punjab BJP Ex MLA Joins AAP| पंजाब में बीजेपी को झटका, अबोहर से पूर्व विधायक अरुण नारंग ने आप का दामन थामा

पंजाब में BJP के पूर्व MLA ने AAP जॉइन की; CM भगवंत मान ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, तस्वीरें देखें

Punjab BJP Ex MLA Arun Narang Joins AAP

Punjab BJP Ex MLA Arun Narang Joins AAP

Punjab BJP Ex MLA Joins AAP: पंजाब में आम आदमी पार्टी के खेमे में एक नए नेता की एंट्री हुई है। दरअसल, अबोहर से पूर्व BJP विधायक अरुण नारंग ने आप का दामन थाम लिया है। वह सीएम भगवंत मान की उपस्थिती में आप में शामिल हुए। भगवंत मान ने पार्टी का पटका पहना नारंग का स्वागत किया।

वहीं अरुण नारंग के शामिल होने पर आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, पंजाब में AAP का परिवार लगातार बढ़ रहा है। मान सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर अबोहर से पूर्व BJP विधायक अरुण नारंग आप में शामिल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से अरुण नारंग बीजेपी से नाराज चल रहे थे। साथ ही यह ज्ञात रहे कि, तीन कृषि कानूनों के विरोध में चले किसान आंदोलन के दौरान अरुण नारंग को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था और उनके कपड़े फाड़ दिए गए थे।

Punjab BJP Ex MLA Arun Narang Joins AAP
Punjab BJP Ex MLA Arun Narang Joins AAP
Punjab BJP Ex MLA Arun Narang Joins AAP
Punjab BJP Ex MLA Arun Narang Joins AAP