Punjab Army Jawan Arrested in Bathinda Military Station Firing Case

तो इतनी सी बात पर 4 जवानों को गोलियों से भून डाला; बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में जवान ही कातिल निकला, प्लानिंग फेल हो गई

Bathinda Military Station Firing Case Updates

Punjab Army Jawan Arrested in Bathinda Military Station Firing Case

Bathinda Military Station Firing Case Updates: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बीते 12 अप्रैल को 4 जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात यह है कि, आरोपी कोई और नहीं बल्कि सेना की ही एक जवान है। इस जवान ने ही अपने 4 साथी जवानों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी जवान का नाम देसाई मोहन बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी देसाई मोहन को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताक्ष करने पर आरोपी देसाई अपना जुल्म कबूल कर बैठा|

अब तक बातें बन रहा था आरोपी देसाई

बतादें कि, आरोपी जवान देसाई 4 जवानों की हत्या को लेकर अब तक बातें बन रहा था। उसका कहना था कि, सफेद कुर्ते-पजामे में दो नकाबपोश लोग बाहर से आए थे और वह हत्या करके फरार हो गए। इधर आरोपी के बयान पर शुरुवाती कार्रवाई के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हत्या करने वाले आरोपियों को ढूढ़ने की कोशिश की गई। तमाम सीसीटीवी चेक हुए लेकिन कोई ऐसा नहीं मिला। जिसके बाद स्पष्ट हुआ कि बाहर से हत्या करने कोई नहीं आया. आखिर में जब अंदरूनी आरोपी को लेकर जांच-पड़ताल की गई तो आरोपी देसाई शिकंजे में आ गया। सख्ती से पूछताक्ष में देसाई ने हत्या की बात कबूल ली।

चिढ़ में की 4 जवानों की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देसाई ने अपने 4 साथी जवानों की हत्या निजी कारणों से की। पता चला है कि, अपने साथ 4 जवानों के व्यवहार को लेकर आरोपी देसाई नाराज था। जिसके चलते उसमें ऐसी चिढ़ पैदा हुई कि उसने जवानों की हत्या करने की ठान ली. वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि, मिलिट्री स्टेशन से कुछ दिन पहले 28 कारतूसों के साथ जो इंसास राइफल गायब हो गई थी उसी से चार जवानों पर गोलियां चलाई गईं। आरोपी देसाई ने पूरी प्लानिंग के साथ काम किया लेकिन पकड़ा गया.

आर्टिलरी यूनिट में तैनात थे मरने वाले जवान

बतादें कि, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या 12 अप्रैल को सुबह साढ़े 4 बजे की गई थी। जिन जवानों की हत्या की गई। वह सभी आर्टिलरी यूनिट में तैनात थे। जिनकी पहचान सागर, कमलेश, संतोष और योगेश के रूप में हुई थी।