पंजाब में पूर्व विधायक की Congress में वापसी: नए अध्यक्ष राजा वड़िंग पुराने नेताओं को पार्टी से जोड़ने में लगे, अंगद सैनी को गले लगाकर किया शामिल

पंजाब में पूर्व विधायक की Congress में वापसी: नए अध्यक्ष राजा वड़िंग पुराने नेताओं को पार्टी से जोड़ने में लगे, अंगद सैनी को गले लगाकर किया शामिल

Punjab Angad Singh Saini joins Congress again

Punjab Angad Singh Saini joins Congress again

Punjab Congress News : पंजाब के नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सैनी एक बार फिर कांग्रेस में आ गए हैं| सोमवार को पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और वर्किंग अध्यक्ष भारत भूषण आशू की मौजूदगी में अंगद सैनी ने पार्टी में अपनी वापिसी कर ली| अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अंगद सैनी का दिल खोलकर जोरदार स्वागत किया| राजा वड़िंग ने अंगद सैनी को कांग्रेस का पटका पहनाते हुए उन्हें गले लगाया| वहीं, इस दौरान अंगद सैनी के साथ-साथ कुछ और भी लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा|

चुनाव के दौरान कांग्रेस से दूर हो गए थे...

बतादें कि, अंगद सैनी की नवांशहर पर अच्छी पकड़ है और वह 2017 में 26 वर्ष की आयु में यहां से सबसे कम उम्र के विधायक बने थे| लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में अंगद सैनी को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला और इसके चलते उन्होंने नाराज होकर कांगेस पार्टी छोड़ दी| बतादें कि, अंगद सैनी की शादी उत्तर प्रदेश में रायबरेली से विधायक अदिति सिंह से हुई है| अदिति सिंह पहले कांग्रेस में ही थीं लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया| 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले वह भाजपा में आ गईं थीं|

नए अध्यक्ष राजा वड़िंग पुराने नेताओं को पार्टी से जोड़ने में लगे....

फिलहाल, राजा वड़िंग जबसे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं तबसे वह पार्टी को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं| लगता है कि राजा वड़िंग अब उन नेताओं को लाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं जो पंजाब कांग्रेस से जा चुके हैं| राजा वड़िंग ने जिस प्रकार से अंगद सैनी को पार्टी में शामिल कर लिया है उससे लगता है कि आने वाले दिनों में राजा वड़िंग कांग्रेस छोड़ने वाले और भी नेताओं की पार्टी में वापसी करवा सकते हैं|