Amritsar Encounter News: अमृतसर में एनकाउंटर; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, भागने की फिराक में था
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अमृतसर में एनकाउंटर; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, भागने की फिराक में था, लोगों से फिरौती मांगता था

Punjab Amritsar Police Encounter Breaking News

Punjab Amritsar Police Encounter Breaking News

Amritsar Encounter News: पंजाब के अमृतसर में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद बदमाश को काबू कर लिया गया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। मुठभेड़ में पुलिस के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। वहीं बदमाश की पहचान को लेकर अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

भागने की फिराक में था

बताया जाता है कि, यह बदमाश लोगों को धमकाकर उनसे फिरौती मांगता था। जहां ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने इसे दबोचने की कोशिश की तो घेराबंदी के दौरान इसने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसे दबोच लिया गया। बदमाश को लेकर अब पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। इससे पूछताक्ष कर पुलिस इसके गिरोह के और लोगों का पता लगाएगी।

बता दें कि सीएम भगवंत मान के निर्देशों के चलते पंजाब में लगातार पुलिस एक्शन मोड में है और इस क्रम में बदमाशों के साथ आएदिन मुठभेड़ होते हुए देखी जा रही है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में मुठभेड़ के दौरान अब तक कई बदमाशों को काबू किया जा चुका है। कुछ बदमाश पुलिस की गोली से ढेर भी हो चुके हैं।