PSEB 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित, 91.46 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

PSEB 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित, 91.46 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

1000218071

PSEB 12th Result 2026 declared, 91.46 percent students passed

चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बुधवार, 13 मई को बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस बार परीक्षा में कुल 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 विद्यार्थी सफल रहे। कुल परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मानसा के  की सुपनीत कौर ने ृ100 फीसदी अंक पाकर पहला, लुधियाना की सुहानी चौहान दूसरे और विनीत जौहर ने तीसरा स्थान पाया है। तीनों ही छात्राओं ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 

जानें कैसे देख सकते हैं परिणाम

इस बार विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए दो आसान तरीके दिए गए हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर भरकर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा नाम डालकर भी परिणाम की जांच की जा सकती है। 

वेबसाइट पर देखें परिणाम- 

परिणाम देखने के लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB Result पर जाना होगा। वहां मुख्य पृष्ठ पर 12वीं कक्षा परिणाम का लिंक दिखाई देगा। लिंक खोलने के बाद विद्यार्थियों को रोल नंबर या नाम भरना होगा। इसके बाद विषय वर्ग चुनकर परिणाम खोजें विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही अंकतालिका स्क्रीन पर दिखाई देगी। विद्यार्थी चाहें तो अपनी डिटेल मार्कशीट (DMC) डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

मोबाइल की मदद से देखें परिणाम-

अगर वेबसाइट पर अधिक भीड़ होने के कारण परिणाम देखने में परेशानी आती है तो विद्यार्थियों के लिए संदेश सेवा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने मोबाइल से पीबी12 लिखकर उसके आगे अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और इसे 5676750 नंबर पर भेजना होगा। कुछ ही देर में परिणाम मोबाइल पर संदेश के रूप में मिल जाएगा।

अधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें

बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि परिणाम देखते समय सही जानकारी भरें और केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी भी गलत या गैर आधिकारिक जानकारी से बचने के लिए विद्यार्थियों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।