​प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन, सीएम योगी और डिप्टी सीएम ने जताया शोक

​प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन, सीएम योगी और डिप्टी सीएम ने जताया शोक

​Prof. Rita Bahuguna Joshis husband

​Prof. Rita Bahuguna Joshi's husband, P.C. Joshi, passes away

नई द‍िल्‍ली। पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति का सोमवार को निधन हो गया। उनके न‍िधन पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दुख जताया है।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सोशल मीड‍िया एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा, ''पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी जी के पति का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति!''

उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दुख जताते हुए ल‍िखा, ''पूर्व सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी जी के पति श्री पी०सी० जोशी जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत मर्माहत करने वाली है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति॥''